RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी।

नगर थानान्तर्गत 101.88 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 17 मार्च। भोजपुर पुलिस को शुक्रवार को सुबह में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा नगर थानान्तर्गत ग्राम-रामगढ़ीया मीठा कुआं में शराब तस्करों के द्वारा शराब की तस्करी की जा रही हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध शराब की बरामदगी तथा शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पु०नि0-सह-थानाध्यक्ष, आरा नगर थाना के नेतृत्व में पी०टी0सी0 नवीन कुमार श्रीवास्तव, नगर थाना एवं कॉस मोबाईल/थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरा नगर थाना के ग्राम-रामगढ़ीया मीठा कुआं में अभियुक्त कुन्दन कुमार, पे०-अजय प्रसाद, सा०-रामगढ़ीयामीठा कुआं, थाना-आरा नगर, जिला-भोजपुर के घर की तलासी लिया गया तो इनके घर से 566 बोतल 08 PM विस्की प्रत्येक 180 एम०एल0 का कुल-101.88 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त 01 शराब तस्कर कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं। इस संबंधमें आरा नगर थाना कांड सं0-192/2024, दिनांक-15.03.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेधएवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2018 दर्ज किया गया हैं।

Related posts

जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा पितृपक्ष मेला 2023 के सफल आयोजन हेतु की जा रही तैयारी को लेकर पितामहेस्वर, गोदावरी एवं अक्षयवट वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

पर्यावरण से आगे भारत के विकास का बड़ा अवसर ‘कार्बन क्रेडिट’

rktvnews

राजस्थान: जोधपुर में टूरिज्म व नाइट टूरिज्म की अपार संभावनाये हैं: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी

rktvnews

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) साशी निकाय की बैठक संपन्न।

rktvnews

हमारा तिरंगा हमारा गौरव है” – उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर एसपी भईया को छात्राओं और महिला बहनों ने बांधी राखियां।

rktvnews

Leave a Comment