RK TV News
खबरें
Breaking News

अहिंसा रन पर 31 को दौड़ेगी रांची:अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की शानदार पहल।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)15 मार्च। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) संस्था की ओर से आगामी 31 मार्च को राजधानी के ऐतिहासिक मोरहावादी मैदान में सुबह 5.30 बजे से अहिंसा रन का आयोान किया गया है। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, सरोज पांड्या अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए विभीन्न संस्थाओ से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल सदर अनुमंडल पदाधिकारी उर्त्कष कुमार, एडीएम राजेश्वरनाथ आलोक से मिलकर उन्हे दौड़ में शामिल होनें का निमंत्रण दिया और दौड़ के उपरांत व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर उन्होनें प्रशासन की ओर से मिलने वाली व्यवस्था को उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद संस्था की बैठक हरमू रोड स्थित जैन भवन में महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया जहां पर संस्था की कई महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके साथ अहिंसा रन के पोस्टर को लॉच कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबको अलग-अलग कार्य की जिम्मेंवारी सौपी गई। इस मौके पर विनीता सेठी, आशीका अजमेरा, सुमन काला, उषा काला, साधना बड़जात्या रीना विनायका के अलावा काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

अहिंसा रन में पुरस्कार के तीन तरह के दायरे

अहिंसा रन में शामिल होनें वाले प्रतिभागियोें के लिए तीन तरह के दायरे तय किये गये है। इसमें दस किलोमिटर की दौड़ में महिला और पूरूषों के लिए प्रथम स्थान पर आने वाले को 21 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 15 हजार और तृतिय स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। 5 किलो मिटर दौड़ के लिए प्रथम स्थान के लिए 11 हजार, द्वितीय स्थान के लिए 71 सौ और तृतिय स्थान के पाने वाले को 5 हजार रुपये पुरस्कार राशी दी जाएगी। वहीं 45 वर्ष से उपर के महिला और पुरुष प्रतिभागियो में 10 किलोमिटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले को 21 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को 15 हजार और तृतिय स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपये और 3 किलो मिटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले को 71 सौ रुपये पुरस्कार राशी दी जाएगी। यह जानकारी जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पायल गोधा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के दी।

Related posts

घोषरामा पंचायत के लोगों से जिलाधिकारी ने किया जनसंवाद!लाभार्थियों ने जाहिर की खुशी।

rktvnews

पहली 25टी बोलार्ड पुल टग नौका 02 फरवरी 2024 को नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड कोच्चि में सौंपी गई।

rktvnews

भोजपुर:बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में अव्या श्रीवास्तव ने रचा इतिहास।

rktvnews

पटना:जमीनी स्तर पर आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें विभाग के अधिकारी: मंत्री ,आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 जुलाई 24

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए वार्ता का 10वें दौर का आयोजन सिडनी में पांच ट्रैक पर किया गया।

rktvnews

Leave a Comment