RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 25टी बोलार्ड पुल टग नौका बाहुबली का जलावतरण और युवान के निर्माण कार्य का शुभारंभ।

RKTV NEWS/कोलकाता(पश्चिम बंगाल) 12 मार्च।मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 12 मार्च 2024 को कमांडर अतुल मैनी, अध्यक्ष एसएसबी (कोलकाता) द्वारा दूसरी 25टी बोलार्ड पुल टग नौका बाहुबली का जलावतरण और चौथी 25टी बीपी टग नौका युवान निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह टग नौका भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली ध्वजवाहक है।
भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप, छह 25टी बीपी टग्स नौकाओं के निर्माण एवं वितरण कार्य के लिए मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (मेसर्स टीआरएसएल) के साथ अनुबंध किया गया। इन विशेष जहाजों का निर्माण भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के आधार पर किया जा रहा है। इन नौकाओं की उपलब्धता सीमित जल में बर्थिंग तथा अनबर्थिंग, टर्निंग और युद्ध कौशल के दौरान नौसेना के जहाजों एवं पनडुब्बियों को सहायता की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की नौसैन्य संचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी। ये टग्स नौकाएं लंगरगाह पर जहाजों को अग्निशमन सहायता भी प्रदान करेंगी और इसमें सीमित खोज और बचाव अभियान चलाने की क्षमता भी निहित हैं।

Related posts

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच देगा हाइफा दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरीडीह:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में राज्यपाल का हुआ आगमन, क्षेत्र की हो रही विकास से दिखे खुश।

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने निर्वाचक सूची पुनरीक्षण हेतु किया निर्देशित।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपेन्द्र नाथ इंटर कॉलेज चतरा में चल रहे प्रशिक्षण व पोस्टल बैलेट मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment