RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद के सभागार में संपन्न।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)26 अप्रैल। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद के सभागार में सांसद, महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई।
बैठक के पूर्व जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा बर्बर हत्या किए गए पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु 01 मिनट का मौन रखा गया तथा मृत पर्यटकों के परिजनों को इस मुसीबत की घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।
इसके उपरांत अध्यक्ष महोदय के अनुमति के पश्चात बैठक की शुरुआत की गई।
बैठक में सांसद, सीवान विजयलक्ष्मी देवी,विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक दरौली सत्यदेव राम, विधायक दरौदां,कण॑जीत सिंह उर्फ व्यास सिंह विधायक गोरिया कोठी देवेश कांत सिंह, संगीता यादव जिला परिषद अध्यक्षा, जिला परिषद के सदस्यगण, जिला के सभी प्रमुखगण के साथ जिला पदाधिकारी सिवान, पुलिस अधीक्षक सिवान, अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।
बैठक में सर्वप्रथम 28 दिसंबर 2024 को संपन्न हुए जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की कार्यवाही का अनुपालन प्रतिवेदन पर अध्यक्ष महोदय के द्वारा समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में अध्यक्ष महोदय के द्वारा संबंधित विभाग के पदाधिकारी गणों को महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए रचनात्मक एवं विकासात्मक कार्य को तीव्र गति से करने का निर्देश दिया।
जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सही तौल वाले अनाज की बोरी उपलब्ध कराने पुख्ता व्यवस्था करने हेतु सख्त निर्देश अध्यक्ष महोदय द्वारा दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के द्वारा जानकारी दी गई की कुल राशन कार्ड धारी की संख्या- 875980 है जिनमें से 644808 कार्ड धारकों का ई केवाईसी पूर्ण कर लिया गया है ।शेष 231172 प्रक्रियाधीन है। जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रचार करवाया जा रहा है।
अनुमंडल पदाधिकारी सिवान, सदर ने जानकारी दी कि कुल राशन कार्ड धारी की संख्या 17 लाख 94262 है।जिनमें से 1308264 कार्ड धारकों ने ईकेवाईसी करवा लिया है। शेष 485998 के द्वारा ई केवाईसी करवाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करवाने की जानकारी दी गई।
प्रखंडों में नये राशन कार्ड बनाने से संबंधित सभी लंबित कार्यों को तीव्र गति से निपटारा करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि जिला के वैसे सभी महादलित टोलों में जहां एक भी संपर्क पथ नहीं है, वहां के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार सर्वेक्षण का कार्य करवाया जा रहा है।तत्पश्चात ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा वांछित भूमि के अधिग्रहण के हेतु अधियाचना की जाएगी। भूमि अधिग्रहण के उपरांत पगडंडी बनाए जाने का कार्य किया जाएगा।
नव सृजित भूमि विहीन विद्यालयों के लिए भूमि की व्यवस्था तथा जहां भूमि उपलब्ध है वहां आवश्यकतानुसारअतिरिक्त कक्षा भवन के बनवाने हेतु प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।
जानकारी दी गई कि वर्तमान में जिला में 180 से ज्यादा महादलित टोलों के लिए संपर्क पंथ बनाए जाने का कार्य ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा प्रारंभ करवाया जा चुका है। शेष टोलों में भी सर्वेक्षण के पश्चात भूमि अधिग्रहण के उपरांत कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।
राम जानकी पथ के बारे में जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया बिहार सरकार एवं भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले सड़कों में यह शामिल है। इस महत्वपूर्ण पथ के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के एवज में मुआवजा वितरण हेतु अंचल में कैंप लगाए जाने की जानकारी जिला पदाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप में रैय्यत की सुविधा के लिए स्टांप वेंडर, कार्यपालक दंडाधिकारी एवं वकील की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाती है। ताकि रैय्यत को एक ही जगह पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके और भूमि अधिग्रहण के कार्य में तीव्र गति से प्रगति हो सके।
इस पथ से कुछ दूरी पर बिहार सरकार की निदेशानुसार मैरवा में ढाई सौ एकड़ की जमीन पर उद्योगों की स्थापना हेतु जमीन चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पूरे क्षेत्र व जिला का विकास तीव्र गति से हो सकेगा।
नल-जल योजना से संबंधित शिकायतों के अनुश्रवण हेतु बिहार सरकार के निर्देशानुसार संबंधित एजेंसी की जानकारी बारकोड के जरिए घर-घर प्रसारित करने का सरकार का निर्देश प्राप्त है। नियमानुसार प्रत्येक वार्ड में चार जगह बार कोड को चिपकाया जाना है। जीविका की दीदी के द्वारा इसका घर-घर प्रचारित किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:पीके की सलामती को ले हवन यज्ञ।

rktvnews

पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के असामयिक निधन से जिले में शोक की लहर।

rktvnews

शराब के साथ एक गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

दलित बिंदो पर अत्याचार के समर्थन में बिंद विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान का धरना।

rktvnews

पटना: मतदान के दिन मतदान हेतु RAPIDO की सेवाएं होंगी मुफ्त।

rktvnews

रोहतास: डीएम और डीडीसी ने सदर अस्पताल सासाराम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment