
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)09 मार्च। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पिछले 12 फरवरी से पुरे देश में चल रहे ग्राम परिक्रमा यात्रा का दस मार्च को समापन होना है।इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक महिने से प्रदेश के सभी जिलों में ग्राम परिक्रमा यात्रा रथ पहुचा है।जिस गाँव में रथ पहुंचता था उस गाँव में सबसे पहले गौ माता एवं कृषि यंत्रों की पूजा होती थी। तत्पश्चात किसान मोर्चा के नेता कार्यकर्ता गाँव में घर घर जाकर पिछले दस सालों में मोदी सरकार के द्वारा किये गए किसान हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देते थे। उन्होंने बताया की प्रदेश के हजारों गावों में किसान चौपाल लगाकर मोदी सरकार किसानों के हित में और क्या क्या कर सकती है ,इसके लिए सुझाव भी मांगे भी मांगे गए।इनके द्वारा सुझावों को मोदी सरकार अपने अगले कार्यकाल में शामिल भी करेगी।
उन्होंने बताया कि 10 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में समापन समारोह के अवसर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी जिसके लिए पार्टी ने उन्हें भोजपुर जिले के आयोजित समापन समारोह में शामिल होने का निर्देश दिया है। जिले के किसान मोर्चा के अध्यक्ष विद्या सागर पांडे के अगुवाई में सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली निकाली जाएगी|उन्होंने ने कहा कि आरा के ट्रैक्टरों की रैली एतिहासिक होगी|रैली जीरो माइल से शुरू हो कर रमना तक जाएगी |
समापन समारोह का आयोजन आरा जीरो माइल के पास आयोजित किया गया है।इस समारोह में स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री राजकुमार सिंह,बिहार सरकार के मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार स्थानीय विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,अवधेश नारायण सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष दूर्गा राज सहित जिले सभी वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे।
