RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण में जिला सातवे स्थान पर!जिले में अब तक 7 हजार 565 लाभार्थियों को मिली सौगात, महिलाओ में दिख रहा उत्साह।

हनुमानगढ़/राजस्थान 22 अगस्त। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। योजना के तहत सोमवार को भी स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत अब तक जिले में कुल 7 हजार 565 स्मार्ट फोन का वितरण किया जा चुका है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर तीन शिविरों सहित जिले में 9 शिविरों का आयोजन किया गया । जिले में लाभार्थियों के जन आधार वॉलेट में अभी तक 5 करोड़ 14 लाख की राशि स्थानांतरित की जा चुकी है। लाभार्थियों को किसी तरह कि असुविधा ना हो इसके लिए अलग अलग जोन बनाकर गाइड किया जा रहा है तथा उन्हें कम से कम समय में आरामदायक प्रक्रिया से स्मार्टफोन का वितरण हो इसके लिए प्रशासन द्वारा सुचारू व्यवस्थाए की गई है।

टोल फ्री नम्बर 181 पर मिलेगी योजना की पूरी जानकारी

कलक्टर रुक्मणि रियार ने बताया कि योजना की संपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए राजस्थान संपर्क सहायता केन्द्र के टोल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि पात्र लाभार्थी के जन आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो वे नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जा कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते है और अगर लाभार्थी के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वह कैम्प में उपलब्ध टैबलेट के माध्यम से अपना जनाधार ई वॉलेट में पंजीकरण करवा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

रक्षाबंधन और रविवार को अवकाश

संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन एवं रविवार के अलावा जिले के सभी 9 शिविरों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रत्येक शिविर में 200-200 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किया जाएगा। किस लाभार्थी को किस दिन, किस समय और किस शिविर में आना है इसकी सूचना लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर फोन एवं मैसेज द्वारा दी जाएगी।

जिले में इन केन्द्रों पर आयोजित हो रहे है शिविर

– हनुमानगढ़ जंक्शन में करणी चौक स्थित अंबेडकर भवन, हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक केंद्र
– हनुमानगढ़ टाऊन में नगर परिषद् सभागार
– संगरिया में पंचायत समिति सभागार
– पीलीबंगा में अंबेडकर भवन
– नोहर में पुरानी नगर पालिका भवन
– भादरा में डॉ अंबेडकर भवन
– टिब्बी में राजकीय प्राथमिक विधालय
– रावतसर के अंबेडकर भवन में कल से शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

चतरा:उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 1 दिसंबर 2023 को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे।

rktvnews

वन हेल्थ अप्रोच’ के तहत एवियन इन्फ्लूएंजा पर एक उच्चस्तरीय मंथन सत्र का आयोजन।

rktvnews

सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आकार देती हैं पाठ्यपुस्तकें।

rktvnews

पाटलिपुत्र विद्यापीठ में लगायी गई विज्ञान प्रदर्शनी!बच्चों के गीत-नृत्य पर झूमे अभिभावक, मनोरंजन मेले का लिया आनन्द।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पड़ोसी देशों के नेताओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment