RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मोदी एवं नीतीश के विकास कार्यों पर जनता ने किया विश्वास,मिली प्रचंड जीत : डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 नवंबर।भारतीय जनता पार्टी, चिकित्सा मंच भोजपुर के जिलाध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में किया गया। डॉ के एन सिन्हा ने एन डी ए की इस अपार विजय पर सभी भोजपुर जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ सिन्हा ने कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने एक विशाल जीत हासिल की है ।जीत का तो जैसे आंधी ,तूफान ,सुनामी चल पड़ा। तमाम जनता ने विकसित राज्य एवं देश के साथ ताल में ताल मिलाते हुए अपना अपार समर्थन दिया है जिसमें हमारी सारी महत्वपूर्ण महिलाओं का सहयोग काफी प्रशंसनीय रहा। डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि मैं कई बैठकों में गया और अपने स्तर से भी तीन-चार बैठक का आयोजन किया, जिसमें जिला के अनेकों बुद्धिजीवी लोग, शहर के चिकित्सक एवं तमाम भोजपुर के ग्रामीण क्षेत्र से भी चिकित्सक गण आए। सभी ने काफी सहयोग किया, इस राष्ट्रीय पर्व में और सभी बहुत-बहुत बधाई के एवं धन्यवाद के पात्र हैं । हमारे मोदी जी और नीतीश जी के विकाशसील, प्रगति पूर्ण कार्यों का यह परिणाम है, असीम सफलता। भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्यों ,सभी पदाधिकारी तथा आम सभी जनता तथा पत्रकार बंधुओ का मैं शुक्रगुजार हूं ,इस सफलता में सहयोग के लिए। अब यह डबल इंजन की सरकार और तेजी से विकासशील कार्यक्रमों को धरातल पर उतारेगी ,जिससे राज्य की उन्नति ,प्रगति होगी और लोगों में खुशी हाली आएगी। सभी आमजन इस सुशासन में निडर होकर के हर सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे, यह मेरी शुभकामना और विश्वास है।इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

पटना:एक काल खण्ड का पूर्ण विराम है कवि सत्य नारायण का निधन ।

rktvnews

भोपाल:मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों के साथ किया सहभोज।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने ऊंटा स्थित बालिका आश्रय गृह, राइज बाल गृह बाई पास रोड नगवां एवं चतरा कॉलेज चतरा में बन रहे पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 86वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपना लिखा गरबा गीत ‘आवती कलाया मदी वाया कलाया’ साझा किया।

rktvnews

Leave a Comment