RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

डाकिया करेंगे सोलर पैनल के लिए रजिस्ट्रेशन!मुफ्त में डाक विभाग कर रहा सोलर पैनल का रजिस्ट्रेशन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार) 02 मार्च।केंद्र सरकार ने 13 फरवरी 2024 को पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना लॉन्च की है | डाक विभाग के पोस्टमैन के माध्यम से आवेदक अपने मोबाइल पर एप्लीकेशन “QRT PM Surya Ghar” के द्वारा पंजीकरण कर सकते है | इसके लिए भोजपुर डाक प्रमंडल ने उपभोक्ताओं के लिए विशेष सुविधा देने की दिशा में प्रभाशाली कदम उठाया है जिसमें डाकिया आपके दरवाजे तक जाकर केंद्र सरकार की इस लाभकारी योजना का फायदा पहुँचाने का कार्य करेंगे | खुद के आवास वाले गरीब और मध्यम आय वाले परिवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं |
इस योजना के तहत एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। छतों पर सोलर पैनल लगाने और एक करोड़ परिवारों को हर महीने प्रति परिवार 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की प्रदान की जायेगी । हर परिवार को एक किलोवाट क्षमता के प्लांट के लिए 30 हजार रुपये और दो किलोवाट के संयंत्र के लिए 60 हजार रुपये एवं इससे उपर प्रति किलोवाट 18 हज़ार की दर से सब्सिडी मिलेगी। एक करोड़ घरों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली बिजली मिलने के बाद 15 हजार रुपये सालाना आमदनी होगी। इससे सीधे तौर पर 5 से 6 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचेगा। ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतू प्रतिबद्ध डाक विभाग नि:संदेह ग्राहकों को गुणवता के साथ बेहतर सुविधा मुहैया करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा |
रजिस्ट्रेशन के लिए एक माह का बिजली बिल की प्रति के साथ डाकिया अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कर रहे है | रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है |

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने जामा प्रखंड के भुटोकोड़िया ग्राम का किया निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

पटना:नहीं रहे वयोवृद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार डा कैलाश प्रसाद सिंह।

rktvnews

राजस्थान:रसायन रहित बागवानी खेती ही कारगर, प्राकृतिक उद्यानिकी खेती को बढ़ावा मिले:राज्यपाल

rktvnews

मीडिया और पत्रकारिता में बढ़ता जा रहा है महिला पत्रकारों का दबदबा।

rktvnews

भोजपुर:हर घर तिरंगा कार्यक्रम भोजपुर जिला मे व्यापक रूप से किया जाएगा :दुर्गा राज

rktvnews

भोजपुर:बुशु में पांच स्वर्ण पदक से जैन स्कूल ने बनाया कृतिमान!खिलाड़ियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया:प्राचार्य डा शेखर प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment