RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिला क्रिकेट संघ के जूनियर मैच में आरा क्रिकेट अकादमी 53 रनों से विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच का आज उद्घाटन मैच भोजपुर क्रिकेट अकादमी ग्रीन बनाम आरा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार,अवध कृष्ण शर्मा, राकेश कुमार हलचल, पूर्व क्रिकेटर मुन्ना, पूर्व क्रिकेटर इन्द्रजीत सिंह नें खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
आरा क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।आरा क्रिकेट अकादमी के सलामी बल्लेबाज के रूप में समित और कुमार रोचक मैदान पर उतरे।
भोजपुर क्रिकेट अकादमी ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 5 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट, प्रथम ने दो विकेट, अंकित ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर क्रिकेट अकादमी ग्रीन की पूरी टीम 123 रनों पर सिमट गई। भोजपुर क्रिकेट अकादमी ग्रीन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नंद ने 17 रन, अभिषेक ने 13 रन,गगन गुंज 11 रन, हिमांशु ने 19 रनों का योगदान दिया।आरा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए पियुष, सुधांशु,रुद्र प्रताप ने दो दो विकेट प्राप्त किया।
इस मैच को आरा क्रिकेट अकादमी ने 53 रनों से जीत दर्ज किया।मैन ऑफ द मैच सुमित को चुना गया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कौशिक दुलारपुर की ओर से दिया गया।इस मैच के एम्पायर अवनिश कुमार,और रितेश कुमार पाल वहीं स्कोरर के रूप में अमृतेश राज ने निभाया। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक कुमार ने दी।मैच को सुचारू रूप से संचालन में कुमार विजय एवं कुंदन राज सिंह की अहम भूमिका रही।

Related posts

एएफएमएस और आईआईटी दिल्ली ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पोषण जागरुकता रथ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

बिहार:PK ने पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले NDA सरकार से पूछे तीखे सवाल, बोले – सरकारी खर्चे पर भीड़ जुटाने की चल रही तैयारी, हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया गया तो 11 जुलाई को 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लेकर राज्यपाल और CM से मिलेंगे और विधानसभा का भी घेराव करेंगे।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत उपचुनाव मे 33.65%  मत पड़े।

rktvnews

भोजपुर : त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री काॅलेज मे एक दिवसीय सेमिनार आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment