RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिनके नाम से होगी जमीन की जमाबंदी/होल्डिंग कायम, वही कर सकेंगे जमीन/मकान की बिक्री।

आपसी बँटवारा के आधार पर अपने नाम से जमाबंदी/होल्डिंग कायम कराने में सहूलियत हेतु सभी हल्के में प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को विशेष शिविर का होगा आयोजन।

इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई

सारण/ छपरा 28 फरवरी।भूमि के क्रय विक्रय में आपसी विवाद एवं धोखाधड़ी को समाप्त करने के उद्देश्य से मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार द्वारा बिहार रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2008 में आवश्यक संशोधन किया गया है। नये प्रावधान के तहत अब केवल वे व्यक्ति ही जमीन का विक्रय कर सकते हैं, जिनके स्वयं के नाम से जमाबंदी/होल्डिंग कायम हो।
जिन परिवारों में अभी तक पूर्वजों के नाम से ही जमाबंदी संधारित है एवं अभी तक आपसी बँटवारा कर अपने-अपने नाम से जमाबंदी/होल्डिंग कायम नहीं कराई गई है, उनकी सहूलियत के लिए राज्य के सभी अंचलों के सभी हल्के में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को आयोजित होगी।
इन शिविरों में केवल जमाबंदियों के अद्यतीकरण हेतु आवेदन, स्व हस्ताक्षरित वंशावली, सभी फ़रिकेनों के द्वारा हस्ताक्षरित बंटवारानामा एवं बिना खाता, खेसरा, लगान, रकबा वाले जमाबंदियों के परिमार्जन हेतु साक्ष्य के साथ प्राप्त किए जाएंगे।
शिविर में इनका सत्यापन किया जाएगा एवं तत्पश्चात नियमानुसार आवेदनों को निष्पादित कर जमाबंदी अद्यतीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में मंगलवार संध्या में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की तथा शिविर के प्रभावी ढंग से आयोजन को लेकर आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया।

Related posts

भोजपुर: 2 बच्चों के डूब के मरने की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव,परिजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

33 डुमरी उपचुनाव को लेकर की जा रही मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न!33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बेबी देवी रही विजयी।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी मे भाजपा ने झोकी ताकत।

rktvnews

युवाओं में एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मैराथन प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय का 16 वां वार्षिक उत्सव में शामिल हुए राज्यपाल।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने की वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment