हाजीपुर/वैशाली 23 फरवरी।जिला पदाधिकारी, वैशाली यशपाल मीणा द्वारा आज मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
SVEEP कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसे जिला पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को प्रेरित करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं/ सहायिका और जीविका दीदी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, एसडीएम, हाजीपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तथा डीपीओ आईसीडीएस सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

