RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पलामू के डाल्टनगंज सिंगरा में जीयर स्वामी जी महाराज का चातुर्मास व्रत का हुआ शुभारंभ।

प्रतिदिन सायंकाल छह बजे से आठ बजे तक चलेगा प्रवचन।

डाल्टनगंज/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)23 जून।भारत के महान मनीषी तपोनिष्ठ पूज्य संत, प्रातः स्मरणीय 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम् कृपापात्र श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का चातुर्मास व्रत (2024)का शुभारंभ 22 जून, दिन – शनिवार से हो गया है। विंध्य क्षेत्र अंतर्गत पलामू जिले के सिंगरा ( डाल्टनगंज) स्थित कोयल व अमानत नदी के पावन संगम स्थल पर 23 जून से शुरू होकर यह धार्मिक व आध्यत्मिक आयोजन 17 अक्टूबर 24 तक चलेगा।
श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सैकड़ों भक्त रातदिन लगे हुए है। उन्होंने प्रवचन व इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसका भरपूर लाभ उठाने की अपील की है। अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि 23 जून, दिन – रविवार से शाम छह से आठ बजे तक प्रतिदिन प्रवचन होगा।
विदित हो कि पिछले साल 2023 में स्वामी जी का चतुर्मास गढ़वा जिला के वंशीधर नगर के नजदीक पाल्हे – जतपुरा ग्राम में संपन्न हुआ था।

Related posts

भोजपुर: ब्लौसम ब्यूटी क्लिनिक एण्ड स्पा एकेडमी ने प्रशिक्षण उपरांत किया युवतियों और महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण।

rktvnews

रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

rktvnews

सारण: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार दिवस 2025: आपदा प्रबंधन में सुरक्षित तैराकी मास्टर ट्रेनर्स का सम्मान।

rktvnews

सड़क मार्गों के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण के संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

ट्रम्प की हथकड़ी बेड़ी में जकड़ा भारत और मिमियाते हुक्मरान।

rktvnews

Leave a Comment