RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दौड़ प्रतियोगिता युवाओं को समर्पित: भुवन पांडेय

बालिका ग्रुप में तुलसी एवं बालक में वरुण यादव रहे अव्वल, हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मार्च। रविवार को प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा बिहार दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन मझौंवा हवाई अड्डा पर संपन्न हुआ।प्रतियोगिता लड़कों के लिए 1600 मीटर एवं लड़कियों के लिए 1000 मी. का रखा गया।इसका शुभारंभ वीके एसयू पीटीआई यशवंत सिंह, प्रेरणा फाउंडेशन के फाउंडर भुवन पांडेय, अध्यक्ष बबलू सिंह, जूडो संघ के सचिव रजनीश पाठक, तेजस अकादमी के सुनील चौधरी, क्रिकेट संघ के सचिव विजय गुप्ता, जुडो अकैडमी के जादू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर हुआ। अपने संबोधन में यशवंत सिंह ने बताया कि बिहार दिवस पर आयोजित यह दौड़ प्रतियोगिता युवाओं के अंदर के प्रतिभा को निखारने का काम करेगा। प्रेरणा फाउंडेशन के भुवन पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता युवाओं को आज के ऐतिहासिक दिवस पर समर्पित है।ये युवा देश की प्रगति को गति देंगे और प्रेरक बनेंगे। कार्यक्रम का संचालन बबलू सिंह ने किया। बालिका ग्रुप में प्रथम पुरस्कार तुलसी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार खुशी कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार सपना कुमारी को मिला वहीं बालक ग्रुप से प्रथम पुरस्कार वरुण यादव, द्वितीय पुरस्कार अभिनव कुमार एवं तृतीय पुरस्कार विष्णु कुमार। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन दीपू मिश्रा ने किया। मुख्य उपस्थिति में रजनीश पाठक, विजय गुप्ता, बिट्टू पांडे, अनीश सिंह, रजनीश सिंह, कल्लू सिंह, बाबू धन सिंह, अभिषेक कुमार मिश्रा, सबदन पांडे , सुशील कुमार गुप्ता, सतीश सिंह ,रवि सिंह, दिनेश गुप्ता आदि रहे।

Related posts

राजस्थान :द्वितीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ‘कौमार्कोंन–23’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

rktvnews

माले विधायक दल के नेताओं ने विधान सभा में किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

गेहूं और जौ उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना भी जरूरी: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

01 जुलाई 23 को होगा चिकित्सक सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर:शुद्ध प्राण वायु के लिए एक पौधा आवश्यक लगाऐं : प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने दो नई चाइल्ड इंश्योरेंस योजनाओं के साथ प्रोडक्ट लाइन का किया विस्तार।

rktvnews

Leave a Comment