RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर हरदा हादसे में घायल नागरिकों का हाल-चाल पूछा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 09 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शाम हमीदिया अस्पताल में इमरजेंसी विभाग और आईसीयू पहुंचकर हरदा विस्फोट हादसे में घायल हुए नागरिकों से भेंट कर उनका हाल-चाल पूछा । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और चिकित्सा विशेषज्ञों से किए जा रहे इलाज की जानकारी प्राप्त कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने चिकित्सकों से कहा कि घायलों के बेहतर उपचार में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घायलों को आश्वस्त किया कि उनका अच्छे से अच्छा इलाज होगा। घायलों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हरदा हादसे में घायल जितेंद्र ,महबूब शाह, महेंद्र कुशवाहा, दिनेश सोनी ,श्री राम सजीवन,अमीना, बाबूलाल और शोभाराम से भेंट कर उनके स्वास्थ्य और उपचार का हालचाल लिया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के हमीदिया अस्पताल पहुंचने पर हरदा हादसे में घायल हुए लोगों का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। ये सब शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित थे।

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए संबंधी समीक्षा बैठक दिल्ली में संपन्न हुई।

rktvnews

टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ।

rktvnews

तपेश्वर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने तीन रिवर स्टेशन, पीपा पुल के आधुनिकीकरण के साथ बिहार भर के जहाजरानी विभाग के विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास और उदघाटन किया।

rktvnews

भारत और न्यूजीलैंड एक व्यापक, पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं: पीयूष गोयल

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये गये रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment