RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा: डीएम और सिविल सर्जन ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

नवादा/बिहार 05 फरवरी। मिशन परिवार विकास अभियान 5 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज प्रचार प्रसार करने के लिए आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी एवं डॉ0 रामकुमार प्रसाद सिविल सर्जन नवादा के द्वारा सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय नवादा से रवाना कियें। 05 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक सारथी रथ जिले के सभी प्रखंडों से दूर दराज गांवों एवं वंचित वर्ग समूह वाले गांव में तथा जहां जन्म दर अधिक हो उस गांव में कार्य योजना के अनुसार पांच दिवस तक प्रचार प्रसार का कार्य करेगी। 05 फरवरी 2024 से दंपति संपर्क पखवाड़ा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आशा घर-घर जाकर योग्य दंपतियों से उनके अस्थाई और अस्थाई साधनों को 12 से 24 फरवरी 2024 तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के लिए सूचीबद्ध करके महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी कराएंगी और जिले को प्राप्त लक्ष्य 01 हजार 618 महिला एवं पुरुष नसबंदी में 90 पुरुषों के लक्ष्य को सत प्रतिशत प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, शहरी स्वास्थ्य सलाहकार राजीव कुमार, पापुलेशन फाऊंडेशन आफ इंडिया प्रतिनिधि नवीन कुमार पांडे एवं सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक टीए जाफरी एवं प्रखंड सामुदायिक उतप्रेरक धनपत प्रसाद आदि अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

विधानसभा आम चुनाव 2023!संभागीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की चर्चा,अंतिम मतदाता सूची 4 अक्टूबर को होगी जारी।

rktvnews

भोजपुर:उदवंतनगर प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

होली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने कृषि विभाग से संबंधित जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक की।

rktvnews

रांची:राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर रांची डाक विभाग ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment