RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा भोजपुर ने आयोजित किए कार्यक्रम! दी गई श्रद्धांजली,किया गया काव्यपाठ और परिचर्चा।

आरा/भोजपुर 25 दिसंबर। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान काव्यपाठ, परिचर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय सिंह और संचालन आदित्य विजय प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुआ।
कार्यक्रम मे उपस्थित बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित पूर्व सांसद मीना सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर,तरारी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय सिंह,जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी को अंगवस्त्र और फूल-माला के साथ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे परिचर्चा करते हुए मुख्य वक्ता राजेन्द्र सिंह ने अटल जी के ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी हमारे देश के महान कृति थे।उनका व्यक्तित्व इतना बडा़ था कि विपक्ष भी उनकी प्रशंसा करता था। उनके द्वारा उपज किये गये नेता नरेन्द्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री है और विश्व भर मे देश का मान-सम्मान बढा रहे है। अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दो मे नही बाँधा जा सकता। आज भी उनको याद करके उनसे प्रेरणा मिलती है। उनके प्रधानमंत्रीत्व काल मे देश मे बहुत सारी योजनाएँ चली जो आज देश को विकसित करने मे अग्रसर है।
वहीं पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि मै सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे अटल जी के समय संसद मे प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ था।उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाएँ कम होगा। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा को सींचने मे बहुत से नेताओं ने अपना बलिदान दिया है।आज भाजपा वटवृक्ष की तरह खड़ा है।अटल बिहारी वाजपेयी जी देश ही नही विश्व के नेता थे।उनके आदर्शों को हमे ग्रहण करना चाहिए।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि अटल जी जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक थे। उनके प्रेरणास्त्रोत से ही हम भाजपा के समस्त कार्यकर्ता पार्टी और राष्ट्र के लिए समर्पित रहते है।
वहीं पूर्व प्रवक्ता और पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर ने अटल जी को महान बताते हुए कहा कि वे एक ओजस्वी वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ,महान कवि और महानतम व्यक्ति थे। उनके भाषण को सुनने के लिए जनसभा छोटी पड़ जाती थी।वे एक महान राष्ट्रवादी थे।
कौशल विद्यार्थी, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, संजय कुशवाहा आदि वक्ताओं ने वाजपेयी जी को महान बताते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान डाँ. प्रेम सागर पांडे,ममता दीप,राकेश गुड्डू ओझा, आशीष उपाध्याय आदि कवियो द्वारा अटल जी पर मनमोहन काव्य पाठ किया गया,जिसे सुनकर श्रोताओं ने खुब ताली बजाई। वहीं गायक अविनाश पांडेय,संजीत सिंह,अभय आशिक,श्याम सिंह द्वारा वाजपेयी जी पर बहुत ही सुन्दर गाने प्रस्तुत किए गए।
गीतकार सह भाजपा जिला मंत्री विनय बेलाऊर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम मे ई. धीरेन्द्र सिंह,हरेन्द्र पांडेय,सूर्यनाथ स़िह,राजेन्द्र तिवारी,शंभु चौरसिया, उदय प्रताप सिंह,प्रहलाद राय,मीरा यादव,रामदिनेश यादव, अशोक शर्मा,सतीश भट्ट,कौशल यादव,वंदना राजवंशी,राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, राजकुमार कुशवाहा, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, रंजना श्रीवास्तव,संजय कुमार सिंह,धीरज सिंह,राजेश सिंह,दीपक सिंह,निशांत सिंह,राहुल सिंह,रवि कुमार,मनीष कुमार,हरेन्द्र कुमार,आलोक अंजन,वरूण सिंह,सूर्यकांत पांडेय,ज्योति कुशवाहा, सत्येन्द्र तिवारी, गजेन्द्र सिंह,विरेन्द्र कुमार, जीतु चौरसिया, रिंटु लाल,अजय गुप्ता, राकेश सिंह,दीपक तिवारी, ओमकार नाथ मिश्रा, रौशन कुमार, बब्लू सिंह,एलेक्स मोनू सहित सैकडो़ कार्यकर्ता थे।

Related posts

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी मे जुटा इंसाफ मंच : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

महासंघ गोपगुट भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एनएसडीसी के साथ समझौता।

rktvnews

रांची:विकास भारती बिशुनपुर के मुख्यालय परिसर में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का हुआ आगमन।

rktvnews

राजस्थान:प्लास्टिक मुक्त राज्य के लिए संकल्पित राज्य सरकार : सदस्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला-2023 के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु विभिन्न कोषागों का गठन।

rktvnews

Leave a Comment