RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता पर्ची को सर्वोच्च प्राथमिकता दें :डी.एम

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )25 अप्रैल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने बुधवार को कहा कि जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी मतदाताओं को मतदाता वोटर पर्ची सुलभ कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य हेतु दो दिनों से विशेष अभियान सभी मतदान केंद्रों पर चलाया गया।
उल्लेखनीय है कि दो दिनों से जिले के सभी 2,939 मतदान केंद्रों पर संबंधित बी.एल.ओ के द्वारा विशेष कैंप आयोजित कर मतदाता पर्ची का वितरण किया गया। काफी संख्या में मतदाता फोटो पर्ची का वितरण विगत दो दिनों में किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 ,26 और 27 अप्रैल 2024 को सभी बी.एल.ओ अपने-अपने क्षेत्र के घर-घर में भ्रमण करते हुए संबंधित शेष मतदाताओं को फोटो पहचान पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें।
गौरतलब है कि जिले में शत-प्रतिशत वोटर पर्ची वितरण के लिए जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। दो दिनों से रात्रि 8:00 बजे जिले के सभीवरीय अधिकारियों, प्रखण्ड विकास अधिकारी, सहायक निबंधक अधिकारी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता वोटर पर्ची को ससमय में वितरण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जिले में अबतक बहादुरपुर प्रखण्ड में 63392, जाले प्रखण्ड में 57808, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड में 28496, तारडीह प्रखण्ड में 48652, दरभंगा सदर प्रखण्ड में 121378 एवं कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड में 56962 वोटर पर्ची का वितरण किया गया है।
बैठक के दौरान इस हफ्ते तक शत प्रतिशत वोटर पर्ची वितरण करने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

Related posts

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) कैदियों के पुनर्वास और कल्याण को ध्यान में रख मनाएगा जन स्वाभिमान दिवस।

rktvnews

बिहार: सारण:दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बिहार : उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री ने पेश किया बजट।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल एसोसिएशन आफ इंडिया शाहाबाद के तत्वावधान में मातृत्व दिवस आयोजित।

rktvnews

हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों को मिलेगा उनका हक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment