RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 मार्च। भोजपुर जिले की शाहपुर पुलिस ने पिस्टल के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर के एसआई रामाशंकर बैठा,एसआई श्वेता कुमारी तथा पीएसआई हरिश्चंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ शाहपुर-बनाही सड़क पर मिशन स्कूल के पास दो बाइक सवार युवकों को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस ने बाइक सवार दोनो युवकों के पास से एक पिस्टल, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने दोनों युवकों बनाही गाँव के मनीष कुमार गुप्ता (27 वर्ष) और कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी सोहरा के गुलशन कुमार (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

चतरा:जिला उद्यान के तरफ से 100 किसानों को बी०एच०यू० में उद्यानिकी परिभ्रमण / प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शीघ्र ही क्षिप्रा का पानी होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट, चलेंगी नाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:आम सभा, रैली/जुलूस, लाउडस्पीकर, वाहन के प्रयोग की अनुमति तथा गैर-वाणिज्यिक, सुदूर, हवाई अड्डों/हेलीपैड आदि की उपयोग की स्वीकृति/अनुमोदन हेतु एकल खिड़की व्यवस्था को किया गया स्थापित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ की बैठक, सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों एवं प्रशाखाओं का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन में लोकसभा को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने आरा स्टेशन पर किया असहायों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment