RK TV News
खबरें
Breaking Newsमहोत्सव

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने तीन दिवसीय चित्तौड़गढ़ कला महोत्सव का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)15 मार्च। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने दुर्ग स्थित फतहप्रकाश महल राजकीय संग्रहालय में 15 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय चित्तौड़गढ़ कला महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया और कलाकारों से उनके बारे में बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कैनवास पर हाथ भी आजमाया। महोत्सव का आगाज इंदौर की भारती दीक्षित के स्टोरी टेलरिंग गाथा पन्नाधाय के बलिदान के साथ हुआ।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, राजकीय संग्रहालय एवं पुरातत्व कला संस्कृति विभाग राजस्थान और चित्तौड़गढ़ आर्ट सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित हो रहे इस फेस्टिवल में महिला कलाकारों द्वारा कला प्रदर्शनी, कला शिविर, आर्ट एंड क्राफ्ट बाजार, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार द्वारा स्टोरी टेलिंग, कला वार्ता, आर्ट परफॉर्मेंस, थ्री-डी रंगोली, बहरूपिया स्वांग कला, लाइव आर्ट परफॉर्मेंस, मिलेट्स फूड शो जैसे आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में स्थानीय के साथ देश-विदेश की महिला कलाकारों की शिरकत से सांस्कृतिक आदान -प्रदान भी होगा।

Related posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

रामगढ़:अत्यधिक वर्षा को लेकर उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण

rktvnews

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा कृषि टास्कफोर्स की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सड़क जाम।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों की शीतल पेय एवं मिष्ठान से की गई सेवा।

rktvnews

ओला सेलिब्रेट्स इंडिया कैंपेन के मुहूर्त महोत्सव में अब सिर्फ 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलेगी ईवी।

rktvnews

Leave a Comment