RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

भारतीय रेलवे ने यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट/इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली/23 जून। रेल मंत्रालय द्वारा एक जारी विज्ञप्ति में बताया गया की भारतीय रेलवे 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन की उपलब्धि के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। रेलवे ने इसके लिए बहुआयामी रणनीति बनाई है।
कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए भारतीय रेलवे कई उपाय कर रही है। इसके अनुरूप नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता पर सहयोग के लिए 14 जून 2023 को भारतीय रेलवे, भारत सरकार और यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट/इंडिया (यूएसएआईडी/इंडिया) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर श्री नवीन गुलाटी, सदस्य, (ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक) रेलवे बोर्ड, भारतीय रेलवे और सुश्री इसबेल कोलमैन, उप प्रशासक, यूएसएआईडी ने श्री अनिल कुमार लाहोटी, अध्यक्ष एवं सीईओ, रेलवे बोर्ड की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
यूएसएआईडी, अमेरिकी सरकार की एक एजेंसी है जो अंतरराष्ट्रीय विकास का समर्थन करती है और आर्थिक विकास, कृषि और व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन, वैश्विक स्वास्थ्य, लोकतंत्र और संघर्ष शमन और प्रबंधन और मानवीय सहायता को समर्थन देकर अपने मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाती है।
एमओयू के माध्यम से भारतीय रेलवे को तकनीकी सहायता एवं समर्थन प्रदान किया जाएगा। एमओयू में मुख्य रुप से निम्नलिखित क्षेत्रों को शामिल किया गया है लेकिन, यह इन्हीं तक सीमित नहीं है-
भारतीय रेलवे के लिए स्वच्छ ऊर्जा सहित दीर्घकालिक ऊर्जा योजना।
भारतीय रेलवे के भवनों के लिए एक दक्ष ऊर्जा नीति और कार्य योजना का विकास।
भारतीय रेलवे के नेट शून्य दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा की खरीद योजना।
नियामक और कार्यान्वयन बाधाओं को दूर करने के लिए तकनीकी सहायता
व्यवस्था अनुकूल, बड़े पैमाने पर नवीकरणीय खरीद के लिए समर्थन हेतु बोली लगाने की प्रक्रिया की योजना और प्रबंधन।
ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने में भारतीय रेलवे का समर्थन करना।
क्षेत्रीय दौरों और अध्यन दौरों (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सहित) चिन्हित क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्यक्रमों, सम्मेलनों और दक्षता उन्नयन कार्यक्रमों की मेजबानी करना।
यूएसएआईडी, भारत के साथ भारतीय रेलवे का यह सहयोग भारतीय रेलवे को 2030 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने में काफी मदद करेगा।

Related posts

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया स्काईलाइट स्वीट्स का उद्घाटन।

rktvnews

पार्टी की सदस्यता पड़ी महंगी😜 तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त!मामला आरा के उद्योगपति अजय सिंह से पैसे की ठगी का।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: 21 नवंबर को पंच प्रण थीम पर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम होगा आयोजित।

rktvnews

चतरा:कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारी को लेकर समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में नगर निकायों के लैण्डफिल साईट एवं निकाय अंतर्गत संचालित योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment