RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

वैशाली: जिलाधिकारी के दरबार में ओम प्रकाश शाह को मिला न्याय।

वैशाली/ बिहार 30 जनवरी।बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम अंतर्गत पटेढ़ीबेलसर निवासी ओम प्रकाश शाह को द्वितीय अपील में जिलाधिकारी के यहां आज न्याय मिल गया।
दरअसल ओमप्रकाश शाह के बेटे अतुल कुमार 2014 में पटेढ़ीबेलसर प्रखंड में आवास पर्यवेक्षक के पद पर योगदान किए थे, नियमानुसार उनके द्वारा₹15000 का एनएससी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कराया गया था। अतुल कुमार मात्र 10 माह नौकरी के बाद त्यागपत्र दे दिए और लखनऊ में कोई दूसरी नौकरी ज्वाइन कर लिए। नियमानुसार उनका 15000 का एनएससी का कागज उन्हें वापस किया जाना था परंतु कार्यालय की शिथिलता के कारण उन्हें वह वापस नहीं मिल सका।
उनके पिता ओम प्रकाश शाह के द्वारा इसको लेकर अनुमंडल पीजीआरओ के यहां लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम अंतर्गत आवेदन दिया गया। पुनः द्वितीय अपील में जिलाधिकारी के यहां उन्होंने आवेदन दिया। जिलाधिकारी के द्वारा 23 जनवरी 2024 को उनके मामले की सुनवाई की गई और प्रखंड कार्यालय को दोषी पाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पर₹10 हजार का आर्थिक दंड लगाया गया और सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की गई। आज पुनः मामले की सुनवाई के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पटेढ़ी बेलसर के द्वारा जिलाधिकारी के कार्यालय में ही ओम प्रकाश शाह को उनका 15 हजार का एनएससी मूल में वापस किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

बेमौसम बरसात से फसल बर्बाद, किसान हताश व लोग परेशान।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत छठ घाटों का निरीक्षण किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 16वें एशियाई संगठन सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशन असेंबली के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन।

rktvnews

भोजपुर:जीवन में हमेशा साकारात्मक सोच रखें बच्चें : आनन्द मिश्र

rktvnews

Leave a Comment