RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

वाणिज्यिक नीलामी के तहत छह कोयला खदानों ने उत्पादन शुरू कर दिया और अन्य तीन खदान का परिचालन जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

नई दिल्ली/05 जनवरी।कोयला मंत्रालय द्वारा तीन साल पहले शुरू की गई वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के तहत अब तक 91 खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है। इन आवंटित खदानों में से छह वाणिज्यिक खदानों ने पहले ही कोयला उत्पादन शुरू कर दिया है और अन्य तीन खदान के कुछ महीनों में उत्पादन शुरू करने की संभावना है।
नीलामी के लिए चार राज्यों की 31 कोयला खदानों की पेशकश करते हुए, नीलामी का 9वां दौर हाल ही में दिसंबर 2023 में शुरू किया गया था। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की कोयला/लिग्नाइट खदानों की नीलामी के नौवें दौर में सम्मिलित है। कोयला मंत्रालय ने 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन नीलामी के तहत अब तक नीलामी के सात दौर सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।
उत्पादन 220.90 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) के कुल पीक रेट क्षमता स्तर पर उत्पादन को देखते हुए, नीलाम की गई खदानों से कोयला खनन के माध्यम से 33,343 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। एक बार जब ये खदानें पूरी तरह से परिचालित हो जाएंगी, तो इनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
वाणिज्यिक कोयला खनन से देश में नया निवेश आने की संभावना है और नीलामी से प्राप्त संपूर्ण राजस्व झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और असम के कोयले वाले राज्यों को आवंटित किया जाएगा।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: तरारी विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में सभी कोषांगो के पदाधिकारियों संग डीएम ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पिथौरागढ़:मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिथौरागढ़ में ” स्वीप -होली” का आयोजन।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संभावना विद्यालय में सामूहिक योग अभ्यास।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हुए सैकड़ो न्यायिक कर्मचारी।

rktvnews

Leave a Comment