RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 27 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसान बंधुओं ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिलाधिकारी ने किसान बंधुओं की समस्या बहुत गंभीरता के साथ सुनी और प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया किसानों ने गोवंश की समस्या रखी जिलाधिकारी ने कहा निराश्रित गोवंश के को सुरक्षित करने के लिए जनपद में अभियान के माध्यम से 2000 गोवंश संरक्षित किए गए हैं शेष गोवंश को भी संरक्षित करने के लिए जनपद में तीन वृहद्ध गौसंरक्षण केंद्र निर्माणधीन है जिनका निर्माण कार्य पूर्ण होने पर निराश्रित गोवंश की कोई समस्या नहीं रहेगी। संजीव पुत्र इंद्रपाल किसान साकरोद ने बाढ़ आपदा से फसल को जो छती हुई थी उसका मुआवजा न मिलने की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित तहसीलदार को संबंधित प्रकरण को निस्तारित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा जिन किसानों की भी ऐसी समस्याएं हैं उनका तत्काल समाधान हो किसान हमारे लिए सर्वोपरि है।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों पर आवश्यक रूप से बिल जमा करने के बावजूद भी मैसेज नहीं जाना चाहिए ऐसे प्रकरण बारंबार अगर सुनने को मिलेंगे तो ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा किसानों को विद्युत संबंधित समस्या का समाधान होना चाहिए किसान को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगवाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों का गन्ना भुगतान समय से होता रहे इसमें किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो जिलाधिकारी ने किसानों को सरकार की किसानों के हित में जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनके संबंध में भी लाभ लेने के लिए आवाहन किया उन्होंने कहा कृषि विज्ञान केंद्र में जो फसल तैयार की जा रही है उनका भी किसान अवश्य भ्रमण करें जिससे कि अधिक उपजाऊ की तकनीकी जानकारी भी कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त हो सकती है कृषि उपनिदेशक ने कृषि यंत्र ,पीएम कुसुम ,प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना आदि के बारे में किसानों के समस्त योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय,उप कृषि उपनिदेशक दुर्गविजय , जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:स्नाकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नागर विमानन मंत्रालय और सीआईआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: भोजपुरी संस्थान दक्षिण बिहार इकाई का किया गया गठन।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के दौरान गूगल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की।

rktvnews

ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित दैनिक योग सत्रों की झलकियां।

rktvnews

नवादा:काषीचक प्रखंड के बेलड़ पंचायत में विशाल जन समूह में हुआ जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment