शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 जनवरी। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भोजपुर जिले के गाॅव-गाॅव और शहर-शहर राममय हो गये। जिले का शाहपुर भी राममय हो गया। गाँव-गाँव में शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम के गूंज से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र। चारों तरफ भगवा झंडा ही दिख रहा था। शोभा यात्रा शाहपुर के पूर्वी भाग स्थित अति प्राचीन महावीर मंदिर, हरि नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, आरा-बक्सर मुख्य मार्ग, शाहपुर-करनामेपुर सङक, शाहपुर- बनाही सड़क,शाहपुर बाजार से होते हुए पूरे शाहपुर क्षेत्र में निकाली गई। शोभा यात्रा में ढोल, नगाड़े एवं डीजे की धुन पर राम भक्त थिरकते नजर आये। शोभा यात्रा में जगदीशपुर के एसडीएम संजीत कुमार,एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, प्रखंड संख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, जेई जयनंदन चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। शोभा यात्रा में अंकित पांडे, बंटी पांडे, पिंटू पांडे, संजय चतुर्वेदी, पंकज तिवारी, मनोज पासवान, पप्पू ओझा, धर्मेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय पांडे, वेंकटेश ओझा, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे। गोपालपुर में पंडित चंद्रशेष पांडे, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भूअर ओझा, बंटी पांडे, अंकित पांडे आदि जुलूस में शामिल थे। शाहपुर के अतिरिक्त क्षेत्र के गाँव-गाँव में शोभा यात्रा एवं जुलूस निकाला गया। करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार तथा बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर पुलिस बल के साथ डटे रहे।


