RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:समय सीमा के अंदर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

जनता तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने में होगी आसानी।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का किया औचक निरीक्षण।

मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)14 फ़रवरी।जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने ठकराहा प्रखंड अंतर्गत जागीरहां पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, बगहा के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनाने का मकसद है कि पंचायत स्तरीय सभी जनप्रतिनिधि और कर्मियों का कार्यालय एक छत के नीचे हो ताकि जनता को सारी सुविधाएं एक जगह से ही मिले। इससे प्रखंड कार्यालय पर दबाव कम होगा और जनता को स्थानीय स्तर पर ही सरकार की योजनाएं का लाभ आसानी से प्राप्त होगा। पंचायत सरकार बन जाने के उपरांत स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें कई सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के लिए प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
जिलाधिकारी ने एलएईओ के अभियंताओं को निर्देश दिया कि समय सीमा के अंदर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराएं। निर्माण कार्य में गड़बड़ी होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एलएईओ के अभियंता द्वारा बताया गया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य लगभग 53 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। अप्रैल 25 तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु मानक के अनुरूप कार्य कराया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शाम्भवी श्रीवास्तव, अंचल अधिकारी, सुमित कुमार राज, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, अविनाश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:पारा 42 पार, पर वैशाली न मानेगा हार, जायेगा वीटीआर 70 पार।

rktvnews

मुख्य सचिव ने की 3 जुलाई को होने वाले पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह का टाटा दानापुर ट्रेन का विस्तार आरा जंक्शन तक कराने पर किया आभार प्रकट।

rktvnews

जयपुर:जिले में जल्द से जल्द हासिल हो पौधारोपण का लक्ष्य- जिला कलक्टर

rktvnews

चैत्र पूर्णिमा 6अप्रैल को करें ये उपाय होगी धन की वर्षा घर में बनी रहेगी सुख शांति।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मावफलांग में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया; सड़क और पर्यटन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment