
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 मई।जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान में डॉ. श्रीनिवास शर्मा की पावन स्मृति में तथा वंदे मातरम् जीत के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में जीवन ज्योति नर्सिंग होम ,महावीर टोला, आरा के आउटडोर सभागार में हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन डॉ. ममता मिश्रा एवं डॉ किरण कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हो गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सेवानिवृत्त निदेशक उदय प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया तत्पश्चात संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए उद्घाटनकर्ता उदय प्रकाश सिंह ने कहा कि ” वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है वह भारत की आत्मा है। जगत नंदन ने सहाय ने कहा कि वंदे मातरम एक संजीवनी मंत्र है जिसने गुलामी के जंजीर में जकड़ा मृतप्राय भारत राष्ट्रको पुर्नजागृत एवं जीवंत बना दिया। इस अवसर पर जनहित परिवार पत्रिका का वंदे मातरम् स्वदेशी अंक विशेषांक , डॉ. मीरा सिंह ‘मीरा’ की बाल कविताओं का संग्रह “बकरी अब पढ़ने चल”तथा प्रोफेसर अयोध्या प्रसाद उपाध्याय की भोजपुरी कविता संग्रह पांडुलिपि का विमोचन साहित्यकार जगत् नंदन सहाय ने किया।
डुमरांव , बक्सर की रहने वाली साहित्यकार मीरा सिंह मीरा को बाल साहित्य लेखन के लिए, प्रोफेसर (डॉ.) अयोध्या प्रसाद उपाध्याय को भोजपुर साहित्य लेखन के लिए तथा जय नारायण पांडे को हिंदी कहानी लेखन के लिए जनहित सहित्य अकादमी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण भोजपुर जिला लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह, आरा रजिस्ट्री ऑफिस के अवर निबंधक तारकेश्वर पांडे , सहायक अवर निबंधक रुचि शर्मा के सहित डॉ मनोज कुमार रंजन, सरफराज अहमद, अनिल राज, लक्ष्मी नारायण राय, राम प्रहलाद तिवारी केहरी, अशोक श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद संध्या कुमारी, कमलेश सिंह, समाजसेवी करुणा श्रीवास्तव, जनार्दन मिश्र को डॉ. श्रीनिवास शर्मा स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में वंदे मातरम गीत से संबंधित विविध प्रस्तुतियां सभा में उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
गुरु आदित्या श्रीवास्तव के निर्देशन ने स्नेहा पांडेय, इशिता शर्मा, अनिका शर्मा, अनन्या व सिद्धि आनंद ने वंदे मातरम को शास्त्रीय नृत्य शैली में प्रस्तुत किया। वहींखैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्रा प्रिया कुमारी ने वंदे मातरम गीत का एकल गायन प्रस्तुत किया और सबका मन मोह लिया। अधिवक्ता दाऊजी पांडे ने बांसुरी पर वंदे मातरम का गायन प्रस्तुत किया तथा युवा कलाकार सागर सिंह एवं शुभम् सोनी गिटार पर पश्चात शैली में वंदे मातरम गीत का युगल गायन प्रस्तुत किया। वंदे मातरम पर गीत एवं कविताओं का दौर देर शाम तक चलता रहा। कविता प्रस्तुत करने वालों में श्री प्रकाश ओझा, डॉ. रेणु मिश्रा, डॉ. किरण कुमारी, पूनम कौशल पांडे, युवा कवि अजय सिंह, नंदकिशोर कमल, अरविंद सिंह, अजय कुमार गुप्ता अज्ञानी, हरेराम सिंह, बीरकंडेय प्रसाद,अलख अनाड़ी , चंद्रशेखर मिश्र, डॉ. आरसी भूषण आदि प्रमुख थे।
तीसरे और अंतिम सत्र में भोजपुर जिला से जुड़े रंग मंच के कलाकारों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कलाकारों में अनिल सिंह, आरती देवी, अंबुज कुमार , देव मुनि पांडे , सारिका पाठक आदि प्रमुख थे। आगत अतिथियों का स्वागत भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह कमल एवं सुरेश प्रसाद ने किया।
