RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में अनुकम्पा आधार चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 सितंबर।आज केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री, पंचायती राज विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, भोजपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अनुकम्पा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आज इस अवसर पर 130 लिपिक एवं 16 परिचारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इतने दिनों से लंबित अनुकंपा के मामलों को नीतीश सरकार ने नियमावली के साथ बहाल करते हुए पहली बार आश्रितों को नौकरी देने का कार्य किया है।जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि आज जो यह कार्यक्रम हो रहा है भोजपुर जिला समराहालय में यह उन आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है जिन्होंने अपने पिता मां या भाई को खोया था और उसके बदले में उनको नौकरी मिल रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि आप सभी को इस नियुक्ति पत्र से अपने जीवन यापन में संबल मिलेगा और आप जहां भी कार्य करेंगे पूरी सत्य और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भोजपुर जिले के विभिन्न कार्यालयों में क्लर्क एवं आदेशपाल पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी एवं गरिमामय माहौल में संपन्न कराया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव-नियुक्त कर्मियों को बधाई दी और उनसे ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा तथा लगन के साथ कार्य कर जिले की प्रगति में योगदान करने का आह्वान किया।यह पहला अवसर था जब बिहार सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर विद्यालय परिचारी और और विद्यालय लिपिक के पद पर नियुक्त किया है।
इस अवसर पर सांसद सुदामा प्रसाद,बिहार विधान परिषद सदस्य राधा चरण शाह,विधानसभा सदस्य अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा), राघवेंद्र प्रताप सिंह(बड़हरा), शिव प्रकाश रंजन, राहुल तिवारी,महापौर इंदु देवी (आरा नगर निगम), जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी,जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं दुर्गा राज,भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया,उप विकास आयुक्त,गुंजन सिंह संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह :सांसद कोडरमा सह-केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में “दिशा” बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की प्रगति, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल संकट पर हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

जोगाड़ गाड़ी चालक संघ का धरना।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

सनातन धर्म में कर्म आधारित जन्म जीवन का अतीत भविष्य।

rktvnews

भोजपुर: जदयू महानगर कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment