RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने डीपीएस में किया झंडोतोलन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)15 अगस्त। स्थानीय न्यू करमन टोला स्तिथ धनेश्वर प्रसाद सिंह पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में आरा के भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने झंडोतोलन किया।विधायक ने अपने संक्षिप्त संबोधन में छात्र छात्राओं समेत अभिववक एवं गणमान्य लोगो को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय परिवार बच्चों को ऐसी शिक्षा दे की वे राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए।संस्कार ऐसा दे जो सामाजिक और पारिवारिक हित में हो हालांकि की यह विद्यालय इस मुद्दे पर अपने स्थापना काल से ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते आ रहा है।
आगत अतिथियों का स्वागत डीपीएस के संस्थापक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने करते हुए कहा की विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर कई क्षेत्रों में अब तक अपना परचम लहराया है और आगे भविष्य में भी विद्यालय के निदेशक कर्ण सिंह के नेतृत्व में परचम लहराएंगे ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो आकर्षण का केंद्र बिंदु बना।
कार्यक्रम में मधुसूदन सिंह,अजय सिंह,अवध बिहारी मेहता,नंद जी प्रसाद,संतोष बाबा समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अपनी भागीदारी निभाई।वही इस विद्यालय के हेड क्वार्टर अभयपुरा संदेश में आई ए एस उदय कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया।निदेशक कर्ण सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बेलाऊर के चंद्रमा सिंह की उपस्तिथि में कई लोगो को सम्मानित किया गया।

Related posts

प्राच्य-साहित्य के मनीषी विद्वान थे आचार्य धर्मेंद्र ब्रह्मचारी शास्त्री, जयंती पर साहित्य सम्मेलन में पुस्तक ‘श्रीकांत व्यास के अनमोल वचन’ का हुआ लोकार्पण!हुई काव्य-पाठ-लघुकथा-गोष्ठी

rktvnews

जीतन राम मांझी ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रदर्शन की समीक्षा की।

rktvnews

प्रशासन शुरुआत से ही अलर्ट मोड पर, आमजन एडवाइजरी का पालन कर करें सहयोग:पवन गोदारा

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव क्लस्टर में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:2024 का चुनाव परिणाम तानाशाह मोदी हुकूमत पर ज़बर्दस्त प्रहार: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

विंग कमांडर अंकित सूद को ‘वायु सेना पदक (वीरता)’से सम्मानित किया गया।

rktvnews

Leave a Comment