RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

दरभंगा:गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी वस्त्रों का किया गया वितरण।

दरभंगा/बिहार 12 जनवरी।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में गुरूवार को गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि समाज में विषम परिस्थितियों में लोगों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।
यदि हम संपन्न और सक्षम हैं तो हमें अपने आस-पास के कमजोर व असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों व जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके।
अवर न्यायाधीश-सह-विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रंजन देव ने कहा कि न्यापालिका अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विधिक सेवा प्राधिकार के जरिए गरीबों को हर तरह की जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराती है। चाहे वह विधिक सेवा हो या सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हों या फिर किसी कल्याणकारी संस्था की मदद से हो,उन्होंने कहा कि यह सहायता कार्य आगे भी जारी रहेगा।
डी.पी. सरावगी फाउंडेशन के ट्रस्टी मनमोहन सरावगी ने कहा कि सर्दी लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो, इसके लिए झोपड़ी में रह रहे जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की मदद से इस कार्य को करने में हमें बहुत खुशी हुई।
मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, पैनल अधिवक्ता बिरेंद्र कुमार झा,विष्णुकांत चौधरी सहित सरावगी फाउंडेशन के राजकुमार सरावगी, सुशील सरावगी, अविनाश सरावगी, अरुण सरावगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता माधव कुमार लाभ ने किया।

Related posts

भोजपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा में बैंक के 117 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

आइक्यूएसी महिला कॉलेज और यूनियन बैंक आरा के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग सुविधा मुहैया कराने पर वर्कशाप आयोजित।

rktvnews

जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे, इसके आंकड़ों से ही सबके विकास की बना सकते है उचित रणनीति- सांसद राहुल गांधी

rktvnews

भोजपुर:धन के लालच में किसी से विश्वासघात नहीं करना चाहिए : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में ग्रीन मोबिलिटी पहल का उद्घाटन किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वनटांगिया ग्राम जंगल तिकोनिया नम्बर-3 के विकास हेतु 185 करोड़ रुपये की कुल 74 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment