RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

कोयला मंत्रालय का वित्तीय वर्ष 2024-25 में विशेष रूप से वाणिज्यिक/कैप्टिव खदानों से 186.63 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य।

नई दिल्ली/08 जनवरी।कोयला मंत्रालय का वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान विशेष रूप से कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों से 186.63 मिलियन टन (एमटी) कोयले का उत्पादन का लक्ष्य है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्पादन को 225.69 मिलियन टन तक बढ़ाया जाएगा और मंत्रालय की मौजूदा योजनाओं के अनुसार, ऐसी खदानों से उत्पादन लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2029-30 तक 383.56 मिलियन टन तक पहुंच जाएगा।
मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों (31 दिसंबर, 2023) के अनुसार, 50 कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानें उत्पादन कर रही हैं और जिनमें से 32 खदानें बिजली क्षेत्र को, 11 खदानें गैर-विनियमित क्षेत्र को और सात खदानें कोयला बिक्री के लिए आवंटित की गई हैं। 2020 में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी शुरू होने के साढ़े तीन साल के भीतर, 14.87 मिलियन टन (एमटी) की संचयी पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) वाली छह खदानों ने पहले ही उत्पादन शुरू कर दिया है।
दिसंबर 2023 में, कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कुल कोयला उत्पादन 14.04 मिलियन टन था, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 10.14 मिलियन टन से 38 प्रतिशत अधिक है।
1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से कोयला उत्पादन और प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 1 अप्रैल 2023 से 31 दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कुल कोयला उत्पादन 98 मिलियन टन रहा।

Related posts

17 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

आईएनएस त्रिशूल 29 जून 2023 को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सेशेल्स पहुंचा।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:प्रो अस्थाना की जन्मशती पर विश्वविद्यालय में होगी नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता की।

rktvnews

छत्तीसगढ़:इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment