RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया कार्यभार ग्रहण!प्रदेश में निर्बाध और किफ़ायती विद्युत आपूर्ति होगी प्राथमिकता-ऊर्जा मंत्री

जयपुर/राजस्थान 08 जनवरी। ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने सोमवार को शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन स्थित अपने कक्ष में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया ।
इस दौरान श्री नागर ने कहा कि ऊर्जा विभाग हर वर्ग से जुड़ा हुआ विभाग है। एक प्रदेश की आर्थिक तरक्की उसकी ऊर्जा उपलब्धता, उत्पादन और सुदृढ़ वितरण तंत्र पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन से डिस्कॉम्स को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उपभोक्ताओं को किफ़ायती एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा प्रदेश में बिजली घरों के लिए कोयले की पर्याप्त आपूर्ति उनकी प्राथमिकता रहेगी।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा किसानों को दिन के समय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की सभी संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाए मौजूद हैं अतः इस दिशा में विभाग द्वारा बेहतर रणनीति से प्रयास कर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाएँगे।
श्री नागर ने कहा कि राज्य की ऊर्जा जरूरतों और नई संभावनाओं को देखते हुये विभाग के अधिकारियों को संवेदनशीलता और बेहतर कार्य योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिये जाएंगे, जिससे प्रदेश में ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति हो सके।
इस दौरान उपस्थित परिजनों और विभागीय अधिकारियों ने उन्हे कार्यभार संभालने की बधाई दी।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विवि के छात्र कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:समाहरणालय परिसर में किया गया गंगा उत्सव 2024 का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर:एनीमिया मुक्त भारत के लिए स्कूली बच्चों हेतु कैंप लगा, जांच के साथ इसके रोक थाम के लिए योगाभ्यास।

rktvnews

छत्तीसगढ़:रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘, श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री ने किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment