RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

वर्धन पुरी ने विक्रम भट्ट और महेश भट्ट की रोमांटिक थ्रिलर ‘ब्लडी इश्क’ की शूटिंग पूरी की!

RKTV NEWS/(मुस्कान पीआर 24×7) 09 मार्च।हालिया रिलीज ‘दशमी’ में अपने दमदार और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए प्रशंसित वर्धन पुरी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं क्योंकि उन्होंने विक्रम भट्ट और महेश भट्ट की आगामी प्रोजेक्ट , ‘ब्लडी इश्क’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें बालिका वधू फेम अविका गौर नज़र आएँगी। वर्धन ने फिल्म और इससे मिले अनूठे अनुभव के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।
शूटिंग पूरी होने की पुष्टि करते हुए, वर्धन ने साझा किया, “हां, मुख्य फोटोग्राफी पूरी हो चुकी है, और विक्रम सर, भट्ट (महेश) साहब और मेरी सीओ स्टार और फ्रेंड अविका के साथ काम करना एक ‘खूबसूरत’अनुभव था।  मैं कह सकता हूं कि यह एक ऐसा अनुभव रहा है जिसे मैं हमेशा महत्व दूंगा।”
फिल्म की शैली के बारे में बात करते हुए, वर्धन ने खुलासा किया, “यह फिल्म उस दुनिया से संबंधित है जिसमें विक्रम सर माहिर हैं। बस उन्हें और महेश भट्ट साहब को हर रोज सीन  का निर्माण करते हुए और चीजों को व्यवस्थित रूप से एक साथ रखते हुए देखना आनंददायक अनुभव था। अनुभवी टेक्नीकल टीम , दमदार स्टोरी , और प्रतिभाशाली अभिनेत्री अविका गौर के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही जबरदस्त था।”
‘ब्लडी इश्क’ के अलावा, वर्धन पुरी के लिए यह साल व्यस्त रहने वाला है और उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। इनमें जियो स्टूडियोज के लिए कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ भी शामिल है।

Related posts

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हाउसिंग कॉलोनी के बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था कोषांग की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नीरज उधवानी की पार्थिव देह जयपुर लाई गई, जयपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री, उद्योग मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगो को किया गया जागरूक।

rktvnews

बागपत:विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में श्रेष्ठ सुझावों के चयन की प्रक्रिया हुई शुरू।

rktvnews

जिलाधिकारी का जनता दरबार।

rktvnews

Leave a Comment