RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सीएसपी संचालक की हत्या के विरोध में जाम।

गौरा मे सीएसपी संचालक के शव के साथ भाजपा नेता सहित ग्रामीण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहोरनपुर बांध पर बाइक सवार अपराधियों द्वारा सीएसपी संचालक दामोदरपुर निवासी धर्मेंद्र राय की गोली मारकर हत्या के विरोध मे गौरा बाजार पर जाम किया गया। भाजपा नेता जिला पार्षद गंगाधर पांडे, राकेश विशेश्वर ओझा, शाहपुर प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मृतक धर्मेंद्र राय के शव के साथ गौरा बाजार पर जाम किया गया तथा हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने हत्यारों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी, दामोदरपुर में पुलिस पिकेट बनाने तथा मृतक के परिजन को आर्म्स का लाइसेंस एवं मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना पर जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुँचकर नेताओं सहित ग्रामीणों से बात की तथा उनको समझाया बुझाया।

गौरा मे नेताओं एवं ग्रामीणों से बात करते एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह

एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बैठक में उपस्थित नेताओं एवं ग्रामीणों को कांड के उदभेदन तथा अपराधियों को पकड़ने की दिशा में की गई कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों के लिखित मांग पर तत्परतापूर्वक कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता जिला पार्षद गंगाधर पांडे, राकेश विशेश्वर ओझा, शाहपुर प्रखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पंकज तिवारी, नागा ठाकुर, राजमंगल ठाकुर, राजद नेता मदन यादव सहित बङी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत के एनएचपीसी सभागार में विद्युत, पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग आदि की समीक्षा की।

rktvnews

” सानिध्य” गुरुकुल का रजत जयंती उत्सव त्रिवेणी कला संगम, दिल्ली में होगा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : राजद का एक दिवसीय धरना आयोजित! शाहपुर मे हुआ आयोजन

rktvnews

विकास की गति धीमी नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

दरभंगा:राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment