पटना/बिहार 03 जनवरी। पूर्व राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान देते हुए कहा है की हमारे राम तो हमारे दिल में बसते हैं. जब तलब हुई सर झुका कर अपने राम के दर्शन कर लिए।
उन्होंने कहा की राम तो हमारे देश के कण कण में बसे हुए हैं. पता नहीं कब से हमारे देश के करोड़ों ग़रीबों के लिए राम का नाम ही सहारा है. दुनियावी दुख तकलीफ़ से राम ही बेड़ा पार लगायेंगे इस उम्मीद पर हमारी पीढ़ियों ने अपना जीवन गुज़ार दिया है. राम का नाम ही सत्य है, यह बोल न जाने कब से हम बोल रहे हैं।
शिवानंद तिवारी ने कहा की आज राम और अयोध्या के नाम पर एक उन्माद पैदा किया जा रहा है।अयोध्या और उसके आसपास होटलों का किराया लाख रुपये तक पहुँच गया है।इस दौरान कितनी विशेष रेल गाड़ियाँ चलाने की योजना है।अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण हो गया है। भविष्य में उस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का क्या होगा! न इस सवाल को कोई पूछने वाला है और न इसका जवाब कोई बताने वाला।शिवानंद तिवारी ने कहा की इतना शोर मचाया जा रहा है कि इसमें आम आवाम की दुख तकलीफ़ , उनकी पीड़ा, उनके दर्द की आवाज़ उस शोर में गुम हो रही है।
दरअसल अयोध्या में करोड़ों भारतवासियों के हृदय में विराजने वाले राम का उत्सव नहीं मनाया जा रहा है। यह एक प्रोजेक्ट है 50हजार करोड़ का. 2024 के लोकसभा का चुनाव जीतने का प्रोजेक्ट। शिवानंद ने कहा की भगवान राम सब देख रहे हैं, सब समझ रहे हैं।
previous post
