RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पटना:लैंगिक भेदभाव और हिंसा को समाप्त करने हेतु जीविका द्वारा “नई चेतना 3.0” जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )25 नवंबर।लैंगिक भेदभाव और हिंसा को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा द्वारा “नई चेतना 3.0“ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया । एक माह तक चलने वाला यह अभियान बिहार में लैंगिक समानता और हिंसा रोकथाम को लेकर जागरूकता बढ़ाने, पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने और सामुदायिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए सहयोगी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।
अपने संबोधन में, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने लैंगिक हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला जमीनी स्तर पर इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी। इस वर्ष का अभियान बिहार के महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे – बाल लिंगानुपात, बाल विवाह, और मद्य निषेध पर केंद्रित है और इसका मुख्य विषय है “एक साथ, एक आवाज़ : हिंसा के खिलाफ।”
नई चेतना 3.0 का उद्देश्य संवाद को बढ़ावा देना, जागरूकता फैलाना, और लैंगिक हिंसा के खिलाफ सामुदायिक पहल को प्रोत्साहित कर एक सुरक्षित और समान समाज का निर्माण करना है। यह अभियान अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 25 नवंबर’2024 से आरंभ होकर 23 दिसंबर’2024 को समाप्त होगा।
प्रतिभागियों ने अभियान के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों सदस्यों को जागरूक करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान “नई चेतना” ऐप के बारे में भी बताया गया, जो जिला और प्रखंड स्तर पर अभियान की दैनिक रिपोर्टिंग एवं अनुश्रवण के लिए उपयोग किया जाएगा।
यह अभियान बिहार के सभी 534 प्रखंडों में चलाया जाएगा, जिसमें विशेष गतिविधियाँ 174 प्रखंडों में संचालित दीदी अधिकार केंद्रों के माध्यम से आयोजित की जाएगी । चार सप्ताह के कार्यक्रम में मुख्यतः निम्नलिखित विषय शामिल होंगे – लैंगिक दृष्टिकोण का निर्माण, महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समाधान, युवाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा, और पुरुषों के साथ जुड़ाव व संवाद स्थापित किया जाएगा ।कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने घरों से लैंगिक समानता पर चर्चा शुरू करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जीविका के कानूनी सलाहकार, मुख्य वित्तीय अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक, राज्य परियोजना प्रबंधक, सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया ।

Related posts

चतरा:सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि0 चतरा की निदेशक पर्षद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर के कोईलवर पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 17304 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का डीएम और विधायक ने किया शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर:किला मैदान में खादी मेला सह उद्यमी बाजार का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment