RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत जिलाधिकारी ने 3 करोड़ 26 लाख रुपए की धनराशि से बनी तुगाना ग्रामीण पेयजल योजना का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए ग्रामीणों से लिया फीडबैक

टंकी परिसर में अपूर्ण कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त

बागपत/उत्तर प्रदेश 02 जनवरी।जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल नल योजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज 3 करोड़ 26 लाख रुपए की धनराशि से बनी तुगाना ग्रामीण पेयजल योजना का निरीक्षण किया जिसमें शासन की मनसा के अनुरूप हर घर तक नल पहुंचाने की प्राथमिकता है जिससे कि हर आम व्यक्ति के घर तक पानी पहुंचे और वह पानी का लाभ उठा सके इस ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत आज जिलाधिकारी ने ग्राम तुगाना में पहुंचकर ग्राम वासियों से पानी के फीडबैक के बारे में जानकारी ली जिसमें ग्राम वासियों ब्रह्म ने बताया कि अपनी 15 दिन से ही घर-घर जाना स्टार्ट हुआ है टंकी से दूर के स्थान पर अभी पानी नहीं पहुंच रहा है जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि हर घर तक पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प है पेयजल योजना तभी सफल होगी जब हर गांव के प्रत्येक व्यक्ति के दरवाजे तक पानी पहुंचेगी गांव में सबसे दूरी पर बने विश्वकर्मा मंदिर पर भी जिलाधिकारी ने पहुंचकर पानी की टंकी की स्थिति की जायजा लिया कुछ स्थान पर पानी आ रहा था कुछ स्थान पर टंकी कनेक्शन नहीं थे जिसको तत्काल पूर्ण कराए जाने के संबंधित को निर्देशित किया।
उन्होंने ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देशित किया कि पानी के लीकेज ना हो पानी की टोटी ना तोड़े एवं उपस्थित लोगों के बीच में ₹50 प्रत्येक माह प्रत्येक घर जलकर देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए टंकी परिसर को साफ स्वच्छ रखा जाए जल समिति को सक्रिय करने के लिए निर्देशित किया गया।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्र के लिए अपने शौर्य और पराक्रम का बलिदान देने वाले शहीद सदैव नमनीय : सीओ पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांगों के नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, प्रशिक्षण को बताया चुनाव की आत्मा, कहा- लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने सहार प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे योजनाओ का किया शिलान्यास।

rktvnews

प्रदेश में सभी सरकारी इमारतों में पीएनजी और सीएनजी लाने के प्रावधान किये जाएं – मुख्य सचिव

rktvnews

बागपत:अपने जनपद को देखकर सपने गढ़ेंगे बच्चे: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, अनुभव और आत्मविश्वास की यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment