RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए राम भक्त पैदल निकल पड़े अयोध्या।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 जनवरी।देश ही नही पूरी दुनिया में राम मंदिर के बनने का जश्न मनाया जा रहा है हर कोई अपने अपने तरीके से इस आलौकिक पल को सजोने की कोशिश में लगा है।
इसी कड़ी में आज कुछ राम भक्त 22 तारीख को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अपने घर से पैदल ही निकल पड़े जिसमे ज्यादातर पटना जिले के बिहटा प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर के रहने वाले थे, पैदल चलने के क्रम मे ये राम भक्त आज सुबह करीसाथ गांव के समीप पहुंचे जिनको अंगवस्त्र, खाने पीने की सामग्री और कुछ नगद राशि देकर भव्य तरीके से स्वागत किया गया,स्वागत कर्ताओ में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह,ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह चंद्रवंशी,गजराजगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजराजगंज बिजेन्द्र कुमार ठाकुर,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैभव कुमार सिंह,राजू कुमार सिंह,राहुल कुमार विभु सिंह शैलेंद्र सिंह एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
इस खास मौके पर पैदल चल रहे राम भक्तों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे लोग 1 जनवरी से अपने घर से चले है और 11 जनवरी तक उनलोगो का अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य है।

Related posts

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपद के नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों साथ की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:मद्यनिषेध द्वारा होली पर्व एवं लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर वाहन जाँच के क्रम में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

देवघर:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय में बैठक आयोजित।

rktvnews

देश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था!

rktvnews

गुना में फिर से कमल खिलाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 मई 26

rktvnews

Leave a Comment