RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा नेताओं ने विश्वविद्यालय सीनेट के बैठक के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की।

आरा/ भोजपुर 24 दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय सीनेट बैठक के दौरान छात्रो द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की निंदा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित जिले के भाजपा नेताओं द्वारा उक्त लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा गया कि बिहार मे अपनी बात को रखनेवाले लोगो को पिटवाया जाता है। वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय सीनेट बैठक के दौरान छात्रो द्वारा विश्वविद्यालय और छात्र हित की मांग रखने और बात करने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा था। उनकी बातो को न सुनकर उन पर लाठीचार्ज करना अन्यायपूर्ण है। छात्राओं को भी नही बख्शा गया। पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करने के दौरान बहुत से छात्रो को चोंटे आई है। भारतीय जनता पार्टी उक्त घटना की निंदा करती है और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग करती है।

Related posts

अंधेरे में लालटेन ही प्रकाश देता है कमल नहीं : तेजस्वी यादव

rktvnews

दरभंगा:जिले के मनीगाछी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

गोपालपुर में जनदर्शन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

rktvnews

केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी(डीएमसी) की बैठक ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

राजस्थान और कर्नाटक से 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा निकासी के लिए भारत सरकार ने 13,595 करोड़ रुपये की नवीन पारेषण योजनाओं को स्वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment