RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

नवादा:शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।

नवादा/बिहार 22 दिसंबर।आज समाहरणालय के सभाकक्ष में दीपक कुमार मिश्रा प्रभारी जिलाधिकारी/उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में आज दो सिफ्ट में शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी। प्रथम बैठक में जिले के चयनित मध्य विद्यालय, उच्च/इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ आकांक्षी जिला के तहत् दिये जा रहे सुविधाओं के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय में प्राकलन तैयार किया गया है उसकी पुनः जाॅच करते हुए सभी प्रधानाध्यापक 26 दिसम्बर तक जाॅच प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे। इसके तहत कन्हाई इंटर विद्यारलय में गाॅधी ईंटर विद्यलाय में पुस्तकालय के साथ 38 विद्यालयों में उच्च तकनीकी के माध्यम से /स्मार्ट क्लास के द्वारा पठन-पाठन की सुविधा विद्यार्थियों को दी जानी है। इसके अलावा विद्यालयों का रंग-रोगन भी किया जायेगा। विद्यार्थियों को विद्यालय में आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन नवादा कृत संकल्पित है।
दूसरे बैठक में जिले के सभी 14 विद्यालयों के कस्तूरवा गाॅधी आवासीय विद्यालय के वार्डेन के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। उप विकास आयुक्त ने क्रमशःसभी वार्डेन से विद्यालय के आधारभूत संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। कस्तूरवा गाॅधी आवासीय विद्यालय के फर्नीचर के लिए 32 लाख रूपये आवंटित किये गए हैं। इसके अलावे संगीत कला के लिए आवष्६यक सामग्री के संबंध में भी प्रतिवेदन मांगा गया है। नरहट के वार्डेन द्वारा बताया गया कि चाहरदिवारी नीचे है। काषीचक प्रखंड के चण्डीनावां विद्यालय में नाला का अभाव है। हिसुआ में मिट्टी भराई करने के संबंध में वार्डेन द्वारा कहा गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मैं स्वयं विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए समस्याओं का समाधान किया जाएगा.। सभी कस्तूरवा गाॅधी आवासीय विद्यालयों में पठन-पाठन सुसंचालित करने के लिए नये-नये बेंच डेस्क आदि सुलभ कराया जायेगा। सभी वार्डेंन से आधारभूत सुविधा के संबंध में यथाशीघ्र प्रतिवेदन मांगा गया है।
आज की बैठक में अनिष भारती जिला योजना पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी षिक्षा राजेश कुमार पिरामल, प्रधानाध्यापक, वार्डेन आदि उपस्थित थे।

Related posts

कैबिनेट ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और इक्वाडोर के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी।

rktvnews

डेंगू से बचाव हेतु सावधानी है जरूरी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में PRIDE और ICPS द्वारा संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के लिए आयोजित लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग सम्बन्धी ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया

rktvnews

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने नॉर्वे के व्यापार और उद्योग मंत्री श्री जान क्रिश्चियन वेस्ट्रे से भेंट की

rktvnews

भोजपुर : तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत! मृतक बक्सर जिला के ब्रह्मपुर के ढाबी गाँव है निवासी

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment