RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना: आदित्य का बिहार सरकार से बड़ा सवाल ,पूछा कब रुकेगा बिहार में दलितों पर अत्याचार ?

मुजफ्फरपुर के SKMCH में बलात्कार पीड़िता देखने और परिजनों से घटना की जानकारी लेने पहुंचे आदित्य पासवान

RKTV NEWS/पटना (बिहार)30 जुलाई। बिहार कांग्रेस के आदित्य पासवान ने बिहार सरकार पर दलितों के हित में एक बड़े सवाल को उठाते हुए राज्य में दलितों पर आए दिन हो रहे अत्याचार पर सरकार से पूछा है कि आखिर दलितों के हितों और सुरक्षा की रक्षा की बात करने वाली सरकार इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? क्या महज उनके मतों का उपयोग अपनी सरकार बनाने के लिए ही किया जाना मकसद है? अगर ऐसा है तो यह आने वाले दिनों में दलितों को फिर उन्हें वर्षों पूर्व समाज के निचले पायदान पर ले जाने की साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
आदित्य ने मुजफ्फरपुर में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही नाबालिग बलात्कार पीड़िता की हालत का जायजा लेने के बाद पटना में मीडियाई कर्मियों को बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि मुजफ्फरपुर के औराई थाना अंतर्गत अनुसूचित जाति के रविदास समाज की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का वीभत्स तांडव हुआ । बलात्कारियों की मार से बच्ची के सिर की 16 हड्डियां टूट गईं और बच्ची SKMCH मुजफ्फरपुर में जीवन-मृत्यु के बीच जंग लड़ रही है। आदित्य ने बच्ची की विभत्स स्थिति को देख भावुक हो रोष पूर्ण अपने उद्गार में कहा कि क्या पीड़ित को या पीड़ित के परिजनों को मुआवजा ही स्थायी निदान है ?आखिर कहां जाकर रुकेगा ऐसी घटनाओं का सिलसिला?
उन्होंने कहा की एक समय था जब पुलिसिया खौफ से अपराधी इलाका छोड़ दिया करते थे लेकिन आज अपराधियों के खौफ से पुलिस खुद दहशत में दिखती है। ऐसी सरकार जो अपनी जनता और विशेषकर वो जनता जो वंचित समाज से आती है अगर उसकी रक्षा नहीं कर सकती है तो ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहना का कोई अधिकार नहीं है।
आदित्य पासवान ने बिहार के अनुसूचित जाति के लोगों से एकत्रित होने का आग्रह करते हुए इस सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वाहन भी किया।

Related posts

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में “युवा मतदाता हस्ताक्षर अभियान” का सफल आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

हिंदी में रोजगार की अनंत संभवानाएं:प्रो. मीना कुमारी

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदार नाथ सिंह के निधन पर जताया शोक।

rktvnews

गिरीडीह:शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: धनवार को मिला केंद्रीय विद्यालय का तोहफा।

rktvnews

जयपुर:जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह आयोजित ।

rktvnews

Leave a Comment