RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में अपने कला से बिखेरेंगे जलवा।

22 दिसम्बर से 23 दिसम्बर, 2023 तक राँची में होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 में चयनित प्रतिभागी को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

चतरा/झारखंड 21 दिसंबर।जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 में चयनित प्रतिभागियों को जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय द्वार हरी झंडी दिखा कर 22 दिसम्बर से 23 दिसम्बर, 2023 तक राँची में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम – 2023 में भागीदारी हेतु किया गया रवाना। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से मिल उनका उत्साहवर्धन किया और अपने कला से जलवा बिखेर जिले का नाम रौशन करने की बात कही।
बताते चले कि 7 दिसंबर 2023 को खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखण्ड रांची के तत्वधान में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 का आयोजन जिला खनिज निधि कौशल विकास केन्द्र चतरा के सभागार में जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालय/विद्यालयों के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विद्याओं में अपना कला का प्रदर्शन किया जिसमें स्टोरी लेखन, फोक डांस, फोटोग्राफी, पेन्टिग, फोक सॉन्ग आदि शामिल है। जिसमे स्टोरी लेखन में सिमरन कुमारी, फोक डांस ग्रुप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, फोक सॉन्ग सोलो में सुनिता कुमारी, फोक सॉन्ग ग्रुप में मनीषा एण्ड ग्रुप परसौनी इटखोरी, पेन्टिग में रोहित कुमार आदि ने अपने अपने कला क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं सभी प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 हेतु चयन किया गया था।

Related posts

पटना:चुनाव आयोग के बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया, तथ्यों के साथ पोल खोलेंगे: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

बागपत:एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करे नागरिक, मजबूत लोकतंत्र की शुरुआत आपसे: जिलाधिकारी

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मंत्री खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग, झारखंड E-Pose मशीन वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

पटना:अभिलेख प्रबंधन एवं सरंक्षण कार्यशाला में बोले निदेशक मो.फैसल – अभिलेख प्रबंधन सुशासन की नींव।

rktvnews

पिछड़े एवं कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु 02 जुलाई से चलाया जाएगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:बिहार आइडिया फेस्टिवल पर महिला कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment