RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

भोजपुर : मनमाना किराया वसूली से यात्रियों में रोष।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आरा, अनुमंडल मुख्यालय जगदीशपुर सहित अन्य जगहों पर जाने में वाहन संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने से यात्रियों में रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन द्वारा निर्धारित मूल्य तालिका नहीं लगाने से वाहन संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। लोग मजबूरन किराया देने को बाध्य हैं। मनमाना भाड़ा वसूली से लोग त्रस्त हैं। शाहपुर से आरा की दूरी 28 से 30 किलोमीटर है।

हरे राम लाल

शाहपुर के हरे राम लाल ने बताया कि शाहपुर से आरा जाने के लिए वाहन संचालकों द्वारा 50 से 60 रूपया किराया वसूल किया जा रहा है जबकि करनामेपुर से आरा का भाड़ा 70 से 80 रुपया लिया जा रहा है। शाहपुर से करनामेपुर की दूरी 10 किलोमीटर है। मात्र 10 किलो मीटर की दूरी बढ़ने से भाड़ा भी 10 से 20 रुपया बढ़ जा रहा है। शाहपुर से बनाही स्टेशन की दूरी साढे चार से पाॅच किलोमीटर के बीच है। जबकि भाङा 15 रुपया वसूला जा रहा है। शाहपुर से बिहिया चौरस्ता और ब्रह्मपुर चौरस्ता की दूरी लगभग 8 किलो मीटर है।

बादशाह तिवारी

बिलौटी के बादशाह तिवारी ने बताया कि बिहिया चौरस्ता से शाहपुर जाने के लिए यात्रियों को 20 रूपया भाड़ा देना पड़ता है। शाहपुर से सहजौली की दूरी मात्र 2 किलो मीटर है जिसका भाड़ा 10 रूपया वसूला जाता है। लोगों ने बस स्टैंड पर भाड़ा निर्धारण के लिए निर्धारित मूल्य तालिका लगाने की मांग जिलाधिकारी भोजपुर से की है ताकि मनमाना भाड़ा वसूली पर अंकुश लगे और लोगों को मनमाना भाड़ा देने से राहत मिल सके। साथ ही मनमाना भाड़ा वसूल करने वाले वाहन संचालकों को दंडित किया जाय।

Related posts

रामगढ़ : एकदिवसीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस सह कार्यशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना के असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

rktvnews

राजस्थान:विकसित राजस्थान के लिए राजस्व संग्रहण बढ़ाएं :मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:हिंदी की दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

सारण: नये कानूनों के संबंध में प्रशिक्षित करने हेतु तीन सत्रों में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा प्रेक्षागृह में 112वाँ बिहार दिवस समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment