RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल, वरीय एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करते हुए सभी कोषांग दायित्यों का निर्वह्न करेंगे।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)09 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव- 2025 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी कोषांगों की कार्ययोजना के अनुरूप मिशन मोड में कार्य शुरू कर दें । उन्होने क्रमवार निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, ईवीएम कोषांग, स्वीप कोषांग, सामग्री कोषांग, व्यय लेखा कोषांग, मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सूचना एवं तकनीकी कोषांग, एमसीसी कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, कंट्रोल रूम, प्रेक्षव कोषांग, पीडब्लूडी कोषांग के कार्ययोजना की जानकारी ली, साथ ही क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य की सुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों को अच्छी तरह से समझ लें । उन्होंने सभी कोषांगों को निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप तैयार कार्ययोजना एवं उसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के संदर्भ में निर्देशित किया। कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकारी की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वीप कोषांग व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करे ताकि एक-एक मतदाता को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया जा सके ।
कार्मिक कोषांग को त्रुटिरहित कर्मियों की शुद्ध सूची तैयार करने, प्रशिक्षण कोषांग को अंतिम रूप से प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार कर कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण देने, ईवीएम कोषांग को प्रशिक्षण कार्य के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम का आकलन कर उपलब्ध कराने, विधानसभावार तैयार किये जाने वाले डिस्पैच सेंटर पर निर्धारित एसओपी के अनुरूप सभी व्यवस्था किए जाने, निर्वाचन के दिन बूथ पर प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों की वास्तविक संख्या के आधार पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने, वाहन कोषांग को वाहनों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित कराने, सोशल मीडिया पर गहन निगरानी रखे जाने समेत निर्वाचन कार्य के संफल संपादन को लेकर अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए । बैठक में उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:उच्च शिक्षा मंत्री महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के षोड़शतम: स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर : मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर एसडीओ ने किया बिलौटी का दौरा व निरीक्षण।

rktvnews

छोटे पर्दे पर देखें रत्नाकर मटकरी का प्रसिद्ध टेलीप्ले ‘अरण्यक’

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 मई 25

rktvnews

सरकार की नई नियमावली 2023 ने नियोजित शिक्षकों को बोर्ड की जगह रोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया,सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा: पंकज कुमार सिंह “मंटु”

rktvnews

रामगढ़:महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का उप विकास आयुक्त ने किया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment