RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भारोत्तोलन प्रतिभा खोज चयन कार्यक्रम हेतु बैठक संपन्न!खिलाड़ियों का ट्रायल के बाद चयन 17 जुलाई को।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 जुलाई।आज वीर कुंवर सिंह रमना मैदान में भोजपुर जिला प्रतिभा खोज भारोत्तोलन प्रतिभा खोज कार्यक्रम की आवश्यक बैठक प्रशिक्षक मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें अनेक खेल प्रेमी और युवा सहयोगी सम्मिलित हुए। आयोजन में सम्मिलित होने के लिए 12 वर्ष से कम उम्र के छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। कल रमना मैदान स्थित स्टेडियम कार्यालय में खेल से संबंधित रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारियां दी जाएगी। चयन प्रक्रिया के बाद इन सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह से कैंप लगाकर प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को डीइओ के माध्यम से सूचित किया गया है। उम्मीद है कि 250 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संघ से जुड़े पदाधिकारी सक्रियता से लगे हुए हैं। कुमार मंगलम ने बताया कि वर्तमान समय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में काफी रूचि ले रहे हैं ।इन खिलाड़ियों के पक्ष में अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं। जिला, राज्य राष्ट्रीय स्तर तक इनकी प्रतिभा की प्रशंसा भी हो रही है।

Related posts

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए छात्रों का पहला दल कन्याकुमारी से वाराणसी के लिए रवाना हुआ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जुलाई 24

rktvnews

पटना: आम जनता को मिले डेटा संग्रहण का लाभ : डाॅ. उदय कांत

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले सूर्य मिशन, आदित्य- एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

29 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राका’ के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ 37 लोगों का रियल-टाइम मोशन-कैप्चर कर रचा इतिहास।

rktvnews

Leave a Comment