RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का किया शुभारंभ।

बागपत/उत्तर प्रदेश 15 दिसंबर।सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने/जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत से वर्ष 2023 24 के द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023) तक जनपद में अभियान के रूप में संचालित रहेगा जिसमें आम जनमानस को सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा क्योंकि जिंदगी बहुत अनमोल है सड़क पर सुरक्षित चलें जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर गेटवे इंटरनेशनल स्कूल से रवाना किया।
सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के अवसर पर गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर आधारित जागरूकता का संदेश देने वाले नृत्य कर एक संदेश दिया और सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धित पोस्टर, स्टीकर, हैण्डबिल एवं पम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया जिसमें अपना व अपने परिवार का जीवन बचाएं अपनी सुरक्षा अपने हाथ सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आधारित स्लोगन भी विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वाधित महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके नियमित जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानको के प्रति जागरूक अभियानों के माध्यम से किया जाता रहा है और किया जा रहा है । उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की उन्होंने कहां जीवन बहुत अनमोल है जिंदगी को यूं ही ना गमाएं सुरक्षित चले संयमित चलें यातायात के नियमों का पालन करते हुए चलें हम सुरक्षित होंगे तो हमारा परिवार भी सुरक्षित रहेगा चालन से बचने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगानी है अपने जीवन को बचाने के लिए अपनी यात्रा को सरल और सुगम बनाए। जान को बचाई जान देने में जल्दबाजी ना करें सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा ऊर्जावान युवा होता है इसलिए राष्ट्रनिर्माण के इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में सभी युवा एक दूसरे को जागरूक करें और स्वयं भी यातायात के नियमों का पालन करें।
जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में बेटियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने के लिए भी अभियान चलाया जाए उन्होंने बेटियों को ड्राइविंग के प्रति आत्मनिर्भर होने के लिए आवाहन किया उन्होंने कहा अपने जीवन में ड्राइविंग अवश्य सीखें जिससे कि किसी पर निर्भर ना रहे।
जिलाधिकारी ने कहा समस्त जनपद वासी’’सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिम्मेदार बने, सुरक्षित रहें सड़कों पर जो संकेत चिन्ह है उनका पालन करना है दो पहिया वाहन चालक एवं सवारी हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया वाहन चालक और सवारी सीट बेल्ट का प्रयोग करें। क्या न करें- शराब पीकर नशे में वाहन न चलाऐं, सड़क पर स्टंट न करें, ओवर स्पीडिंग न करें, गलत लेन में न चलें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें आदि जैसे नियमों की जानकारी से जनमानस को जागरूक किया जाए ।
संभागीय परिवहन अधिकारी एके राजपूत ने कहा जिंदगी बहुत अमूल्य है यह द्वारा नहीं मिलेगी इसलिए माता-पिता रिश्तेदार आदि को विद्यार्थी सड़कों के नियमों के प्रति जागरूक अवश्य करें सीट बेल्ट व हेलमेट आरटीओ व पुलिस के चालान के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदगी को बचाए जाने के लिए अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए लगाए जिंदगी को सस्ती ना बनाएं उन्होंने कहा एक्सीडेंट के एक घंटा के अंदर घायल व्यक्ति की मदद करें एंबुलेंस को सूचना करें ऐसे जो व्यक्ति सूचना करते हैं उन्हें भारत सरकार द्वारा 5000 का इनाम दिया जाता है और उन्हें नीट व्यक्ति की उपाधि से भी सम्मानित किया जाता है वाहन चलाते समय BIS मार्क का हेलमेट पहनें, दूसरी सवारी को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य अपनी लेन में ही वाहन चलाएं तेज रफ़्तार से वाहन न चलाएं
बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं पार्किंग के नियमों का पालन करें अनधिकृत उपकरण/साइलेंसर लगवाकर वाहन चलाना डांडिया अपराध है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात विजय चौधरी ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार ,गेटवे प्रबंधक कृष्ण पाल सिंह प्रधानाचार्य अमित चौहान आर आईनीतू शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा संवाद कार्यक्रम 15 से 20 जनवरी तक पूरे जिला में आयोजित किया जाएगा:जिलाधिकारी

rktvnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कृतियों परब्रेल लिपि में लिखी पुस्तक ‘ए प्रॉमिस्ड नेशन ऑनरेबल श्री नरेन्द्र मोदी- द मेकर ऑफ न्यू इंडिया’ का विमोचन किया।

rktvnews

लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम- मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार: मुख्यमंत्री – प्रदेशभर के लगभग 42 हजार पशुपालक लाभान्वित।

rktvnews

बिहार : सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न! छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय व एफएसएसएआई ने सशस्त्र बलों के बीच मोटे अनाज के उपयोग और स्वस्थ भोजन प्रथाओं को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिला में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment