RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

पश्चिमी वायु कमान के कमांडरों का सम्मेलन – 2023

नई दिल्ली/12 दिसंबर।भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के दो दिवसीय कमांडर सम्मेलन का आयोजन 11 और 12 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में किया गया। वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा ने उनका स्वागत किया। सम्मेलन में वायु सेना प्रमुख के आगमन पर उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
सम्मेलन के दौरान, वायु सेना प्रमुख ने पश्चिमी वायु कमान के एओआर (कर्तव्य क्षेत्र) कमांडरों के साथ बातचीत की। उन्होंने वायु सेना के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रभाव, सामर्थ्य बढ़ाने की आवश्यकता तथा मानव संसाधनों की क्षमता का पूरी तरह से दोहन करने पर विचार-विमर्श किया। अपने संबोधन में एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने विश्वसनीय परिचालन स्थिति बनाए रखने, सभी आवश्यक अवसरों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने और दुनिया भर में मानवीय सहायता एवं आपदा राहत में अपने अमूल्य योगदान के लिए पश्चिमी वायु कमान की प्रशंसा की।
वायु सेना प्रमुख ने अनुशासन की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए प्रशिक्षण के विघटनकारी पैटर्न को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कमांडरों से विशेष रूप से अंतरिक्ष, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध जैसे नए क्षेत्रों में वैश्विक तकनीकी विकास के साथ तालमेल बनाए रखने का आह्वान किया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि भारतीय वायुसेना का वास्तव में त्वरित एवं रूपांतरणीय वायु सेना बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विपरीत माहौल में भी संचालन किया जाए, जो हमारे राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने में निर्णायक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की क्षमता प्रदान करता है।
इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान कुछ अन्य जाने-माने वक्ताओं ने भविष्य के युद्ध में भारतीय वायुसेना द्वारा परिकल्पित मल्टी डोमेन ऑपरेशन पर अपनी राय साझा की।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 06 नवंबर 24

rktvnews

रांची गौशाला प्रांगण में फलदार पौधों का वृक्षारोपण।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 से 26 अगस्त तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर।

rktvnews

चतरा जिला के 38वें उपायुक्त के रूप में आज रमेश घोलप ने निवर्तमान उपायुक्त से ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

बेतिया :जिले के माध्यमिक/उच्च विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिला गंगा समिति भोजपुर नमामि गंगे के तत्वावधान में पर्यावरण पर गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment