RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: कांग्रेस के जिला कार्यालय में मनाई गई प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 नवंबर ।अपराह्न में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 135 वीं जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई। अध्यक्षीय भाषण में अशोक राम ने नेहरू जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित नेहरू जी 6 बार कांग्रेस अध्यक्ष का पद सुशोभित किया। 1942 के ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में नेहरूजी 9 अगस्त 1942 को बंबई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में रहे, जहां से 15 जून 1945 को रिहा किए गए। नेहरू ने पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया और 1954 में ‘भारतरत्न’ से अलंकृत हुए।
इन्होंने बताया की आजादी के पहले गठित अंतरिम सरकार में और आजादी के बाद 1947 में भारत के प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 को उनके निधन तक इस पद पर बने रहे। जयंती समारोह में अशोक राम, अशोक यादव, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, जितेन्द्र शर्मा, रजी अहमद, घनश्याम उपाध्याय, श्रीधर तिवारी, चितरंजन सिंह मुन्ना, मनोज कुमार अंजनी, शिवशंकर चौबे, श्रीकांत राय, नागेन्द्र मिश्रा, संपत सिंह, नर्वदेश्वर ओझा, बूटन राम, श्रीराम सिंह कुशवाहा, आनंद तिवारी, प्रमोद कुमार सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:कम, कम, कम… केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज मे अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई के अंतर्गत जरूरत मंदों को कराया गया भोजन।

rktvnews

गिरिडीह:”आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आज होगा समापन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में सामाजिक सुरक्षा शिविर, 60 बंदियों ने किया आवेदन।

rktvnews

वैशाली:प्रशिक्षण केन्द्र पर ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर्मी कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

प्रयागराज में महाकुंभ में आकर धन्य हुआ: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment