RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

भिखारी ठाकुर जयंती की तैयारी को लेकर विशेष बैठक आयोजित!18 दिसंबर को कलाकारों से सुसज्जित होगा भिखारी ठाकुर एकता मंच:पत्रकार नरेंद्र सिंह

आरा/भोजपुर 10 दिसंबर।पटेल पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर एकता मंच पर आज संस्थान के पदाधिकारी की आवश्यक बैठक कवि केशव ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर मंच के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संस्थापक सह पत्रकार नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का आयोजन भिखारी ठाकुर परंपरा के वाहक स्मृति शेष रामाज्ञा राम को समर्पित है। इन्होंने बताया कि राज्य के बाहर से भी अनेक कवि लेखक कलाकार की उपस्थिति से मंच सुशोभित होगा और अपनी कला और प्रतिभा से जनपद को नया संदेश देने का काम करेंगे। कार्यक्रम 10:30 से भिखारी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा,संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और भिखारी ठाकुर के गीत, फिर अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन ,उपस्थित अतिथियों का सम्मान,उत्कृष्ट सेवा देने वाले लोगों का सम्मान, अतिथियों का उद्बोधन, उसके बाद भोजपुरी विकास के लिए परिचर्चा प्रो दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में होगी।उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहेगा। इस संबंध में बताया कि इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। निमंत्रण देने का कार्यक्रम चल रहा है। वही अध्यक्षीय भाषण में कवि केशव ठाकुर ने बताया कि भिखारी ठाकुर जी के संदेश, उनकी कृतियां, नाटक, गीत आदि पर ज्यादा से ज्यादा फोकस रहेगा। भिखारी ठाकुर के नाटक और गीत का आकर्षक प्रस्तुति होने जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया।
विशेष उपस्थिति में आनंद मोहन सिंहा ,गायक कमलेश पासवान , कामेश्वर सिंह,रामेश्वर भोजपुरिया, संजीव सिंहा ,अमरदीप जय, केशव ठाकुर,आदि की उपस्थिति रही।

Related posts

भोजपुर:नीट छात्रा के बलात्कार एवं हत्या के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तारी हो:आइसा

rktvnews

जयपुर:मदरसों में आधुनिक शिक्षण देना अनिवार्य वरना पंजीकरण होगा रद्द- शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग

rktvnews

मुख्यमंत्री ने मनाया पंजाबी समाज के साथ लोहड़ी का त्योहार।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आशा चयन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होने पर सीधे एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी : जिला पदाधिकारी

rktvnews

गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने ग्रहण किया कार्यभार।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव के पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment