
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पर्व एवं त्योहारों के दौरान निष्ठा तथा कर्तव्यपरायणता से अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

वर्ष 2023 में सभी पर्व एवं त्योहारों के अवसर पर खूब लगन, निष्ठा एवं बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के फलस्वरुप शांतिपूर्ण ढंग से सभी पर्व, त्योहार एवं जुलूस संपन्न होने तथा भोजपुर जिला के आम नागरिकों के बीच पुलिस की प्रशंसा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, भोजपुर प्रमोद कुमार यादव (भा.पु.से) द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है। पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा भविष्य में इसी तरह अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं लगन से करते रहने हेतू शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

