RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय सेना ने आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास (टीटीएक्स) का आयोजन किया।

नई दिल्ली/08 दिसंबर।लैंगिक समावेशिता को प्रोत्साहन देने और शांति अभियानों में महिला सैन्य कर्मियों की क्षमताओं में वृद्धि करने के लिए भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक पहल की है। इसके अंतर्गत भारतीय सेना ने नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 4 से 8 दिसंबर 2023 तक दक्षिण – पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की महिला अधिकारियों के लिए एक टेबल-टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) का आयोजन किया है।
यह अभ्यास शांति मिशनों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें इस क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) शांति स्थापना अभियानों में प्रशिक्षण प्रदान करने वाली भारतीय सेना की एक प्रमुख संस्था है।
संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) ने पहले 18 से 29 सितंबर 2023 तक आसियान महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम आयोजित किया था। यह टेबल-टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) भारत और आसियान सदस्य देशों के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का अनुवर्ती अभ्यास है। यह अभ्यास विश्व शांति, स्थिरता और लैंगिक समानता के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
यह अभ्यास प्रतिभागियों के लिए वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को प्रतिबिंबित करते हुए जटिल शांति स्थापना परिदृश्यों पर प्रतिक्रियाओं का अनुकरण और रणनीति बनाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। इसमें महिलाओं की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जटिल परिचालन शांति स्थापना वातावरण और तरीकों का प्रदर्शन भी शामिल था।
इस अभ्यास में भारत की समृद्ध और जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए दिल्ली का एक धरोहर दौरा भी सम्मिलित है। कार्यक्रम में विभिन्न संयुक्त राष्ट्र मिशनों में तैनात किए जा रहे ‘भारत में निर्मित’ उपकरणों के प्रदर्शन के अलावा संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभ्यास पर व्याख्यान और प्रदर्शन भी सम्मिलित किया गया है।

Related posts

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और भारत पशुधन पोर्टल पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक/कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी हेतु बिहार सरकार के द्वारा स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति देते हुए 134 करोड़ 97 लाख 8900 राशि दी गई।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने केरल के अलाप्पुझा में विद्याधिराज विद्यापीठम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:नगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी,छापेमारी में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद।

rktvnews

स्टेट स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

देहरादून:पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment